फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Temperature drops after Rain in Western UP

Meerut Weather: रात में बारिश, सुबह फिर निकली धूप, बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत, तापमान में गिरावट

Thu, 19 Jun 2025 11:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार उमस भरी गर्मी को बारिश ने कम कर दिया है। बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश के बीच मौसम बदला हुआ है।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Temperature drops after Rain in Western UP
मेरठ में शाम के समय होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात की झमाझम बारिश के बाद गुरुवार सुबह पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम बदला-बदला सा नजर आया। कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप के बीच दिन की शुरुआत हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ, मोदीपुरम और आसपास के जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रबंधन अनुसंधान संस्थान (IIFSR) मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर. समीम के अनुसार, आगामी चार दिन तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: एके-47 के 70 कारतूस के साथ पकड़ा सेना का सिपाही, कश्मीर में आतंकियों पर चलाने के बजाय करता रहा चोरी

विज्ञापन

मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। बुधवार तक जहां AQI 200 के पार था, वहीं गुरुवार सुबह यह 100 से नीचे आ गया, जिससे प्रदूषण स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

बारिश का फायदा फसलों को भी मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश अनुकूल है। किसान वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार खेतों में जलनिकासी और कीट नियंत्रण की तैयारी रखें।

मौसम की यह करवट पश्चिमी यूपी के किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। दिन में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और उमस में भी कमी महसूस होगी।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.1°C 
न्यूनतम: 27.1°
उच्चतम: 35.5°
सूर्योदय  05:21 am
सूर्यास्त 07:20 pm
हवा की गति -13 km/h
आर्द्रता -58%
बारिश की संभावना -36%
चंद्रोदय -12:22 am 
चंद्रास्त - 12:49 pm

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed