फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Scorching Heat and Hot Winds Intensify, chances of Rain

Meerut Weather: सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से उमस बरकरार, बूंदाबांदी के आसार

Tue, 20 May 2025 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 May 2025 11:39 AM IST
सार

Meerut Weather Forecast Update Today: मेरठ में गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Scorching Heat and Hot Winds Intensify, chances of Rain
मेरठ में मौसम - फोटो : डिम्पल सिराही- अमर उजाला

विस्तार

Meerut Weather: पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज होने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन निकलते ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। आसमान पर हल्के बादल भी छा जाते हैं, जो कभी धूप तो कभी छांव का एहसास दे रहे हैं। हालांकि गर्म हवाओं के कारण गर्मी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आज सेंट्रल मार्केट बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, RTI कार्यकर्ता पर ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन

तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन राहत के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, मौसम में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही हाल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: आज सेंट्रल मार्केट बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, RTI कार्यकर्ता पर ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न का आरोप

उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत केवल हल्की बूंदाबांदी से ही मिल सकती है, लेकिन उसके बावजूद तापमान बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही दिन में उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और भरपूर पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 35.2°C
सूर्योदय  05:25 am
सूर्यास्त 07:06 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -42%
बारिश की संभावना -1%
चंद्रोदय -12:44 am
चंद्रास्त - 11 बजकर 50 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed