फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: hot winds during the day, heat will last for two days

Meerut Weather: उमस से बेहाल होगा मेरठ, दिन में गर्म हवाएं, रात में भी चैन नहीं ! तीन दिन रहेगी तपिश

Wed, 04 Jun 2025 01:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Jun 2025 01:58 PM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिन तक दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्म हवाओं और उमस के कारण बढ़ेगी गर्मी।

 

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: hot winds during the day, heat will last for two days
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही गर्मी महसूस की गई, और दिन चढ़ते ही गर्म हवाएं चलने लगीं। ये हवाएं तापमान को और बढ़ा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही रात का पारा भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन

गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे मौसम और परेशान कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में और इज़ाफा होगा और मौसम में बदलाव महसूस किया जाएगा।

पिछले सप्ताह जहां मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, वहीं अब गर्मी स्थायी रूप से बनी रह सकती है। ऐसे में नागरिकों को गर्म हवाओं और हीट स्ट्रोक से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.2°C
सूर्योदय  05:20 am
सूर्यास्त 07:15 pm
हवा की गति -18.5 प्रतिघंटा
आर्द्रता -47%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -1:14 pm 
चंद्रास्त - 1 बजकर 31 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed