फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Today: Sunlight in Morning, Rain in Afternoon; Humidity Rises Again in Western UP

Meerut Weather Update: सुबह निकली धूप, फिर बारिश... सावन के पहले दिन मौसम ने ली करवट, उमस से फिर बढ़ी बेचैनी

Fri, 11 Jul 2025 01:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिम यूपी में बारिश और धूप के बीच मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन उमस से राहत फिलहाल नहीं।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Today: Sunlight in Morning, Rain in Afternoon; Humidity Rises Again in Western UP
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों से जहां रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शुक्रवार सुबह मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में फिर से धूप निकल आई।

विज्ञापन


हालांकि दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश ने राहत जरूर दी, लेकिन उमस फिर से बढ़ने लगी, जिससे लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई।

बारिश के बाद कुछ देर ठंडक महसूस हुई, लेकिन बढ़ती नमी और तापमान ने उमस को और तेज कर दिया। कई इलाकों में लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

डॉ. शमीम ने बताया कि जुलाई के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, और आने वाले सप्ताह में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

हालांकि, जब तक लगातार बारिश नहीं होती, उमस और गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल पाएगी। मौसम के इस मिजाज से लोग हलकान हैं, लेकिन सावन में इंद्रदेवता की कृपा की उम्मीद अब भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed