{"_id":"68ad4dffdf27e49eaa0d3b89","slug":"meerut-weather-becomes-pleasant-due-to-drizzle-sky-will-remain-cloudy-for-two-days-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दो दिन तक छाए रहेंगे आसमान पर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दो दिन तक छाए रहेंगे आसमान पर बादल
Tue, 26 Aug 2025 11:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:32 AM IST
सार
आज सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। कहीं पर फुहारें पड़ीं, तो कहीं पर बारिश हुई। दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आसमान पर छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को सुबह के समय रिमझिम बारिश हुई। तेज हवा भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि पूरे दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कभी आसमान पर बादल, तो कभी हल्की रिमझिम बरसात के साथ मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखा। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए बारिश भी हुई। इसके बाद फिर से हवा ने रफ्तार पकड़ी और मौसम बदल गया। बारिश होने से प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार के साथ बुधवार को भी बारिश की संभावना है। दो दिन बाद गर्मी और उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन