फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wear bangles, stitch a ghaghra, BJP supporters protest power cuts in Meerut, gift bangles to officials

फूटा गुस्सा: लो.. थोड़ी चूड़ियां पहन लो, एक घघरा सिलवा लो..! बिजली गुल होने पर अफसरों पर बरसीं महिलाएं

Wed, 30 Jul 2025 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

मेरठ में बिजली कटौती से नाराज़ बीजेपी समर्थक महिलाओं ने बिजली विभाग के अफसरों को चूड़ियां पहनाकर विरोध जताया। जनता का आरोप है कि अधिकारी न सुनते हैं न दिखते हैं। एमडी ईशा दुहन पर भी गंभीर सवाल उठे।

 

विज्ञापन
Meerut: Wear bangles, stitch a ghaghra, BJP supporters protest power cuts in Meerut, gift bangles to officials
अधिकारी को चूड़ियां भेंट करती वृद्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ  में बिजली संकट से बेहाल मेरठ की जनता अब खुलकर विरोध पर उतर आई है। भाजपा समर्थक महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पश्चिमांचल विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। नाराज़ महिलाओं ने अफसरों को चूड़ियां पहनाईं और कहा-थोड़ी चूड़ियां पहन लो, एक घघरा सिलवा लो...!

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली संकट से सबसे ज्यादा वो इलाके प्रभावित हैं, जो भाजपा का मजबूत वोटबैंक कहे जाते हैं। पिछले कई दिनों से घंटों बिजली गायब रहती है, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की गर्दन काटकर हत्या, एक कुर्सी दुकान में रखने को लेकर हुई थी कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। एक महिला ने कहा-सांसद जी तो अब कभी-कभार ही आते हैं। बड़े अभिनेता हैं चुनाव के समय जरूर दिखते हैं। 

इस बीच जनता का ग़ुस्सा पश्चिमांचल विद्युत निगम की एमडी ईशा दुहन पर भी फूटा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईशा दुहन जनता से मिलने को तैयार नहीं होतीं। हाल ही में नोएडा में बिजली मंत्री ने समीक्षा बैठक बुलाई थी, लेकिन ईशा दुहन वहां भी नहीं पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि मेरठ के कुछ प्रमुख इलाकों में बुधवार को सबसे लंबी अवधि तक बिजली गायब रही। उमस और गर्मी के कारण लोगों की रातें जागकर कट रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब है।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed