फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut violence, SSP said that we will not tease innocent but will not leave the culprits

एसएसपी बोले-निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं, दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, नागरिकता पर ठीक से पढ़ें कानून

Fri, 27 Dec 2019 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut violence, SSP said that we will not tease innocent but will not leave the culprits
बैठक में कमिश्नर अनीता मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में आज होने वाली जुमे की नमाज से पहले गुरुवार को विकास भवन सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कमिश्नर अनीता मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर बिगड़े शहर के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सभी सदस्यों को नागरिकता संशोधन कानून समझाने के लिए उर्दू और हिंदी के पर्चे भी बांटे गए। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता बाधित नहीं होगी। अधिनियम को ध्यानपूर्वक पढ़े व अन्य लोगों को भी बताएं। उन्होंने कहा कि हमें विकास, तरक्की और अमन की बात करनी चाहिए। वहीं, आईजी आलोक सिंह ने कहा कि मेरठ अमन व शांति की नजीर बने, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं जाएगा। आप लोग जो भी बात उच्च स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं उसको लिखित में दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जिले की कानून व्यवस्था बनाना हमारा कार्य है। यहां अमन, चैन और शांति कायम रहे, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में 14 लोगों की टीम गठित की गई है। जो मुकदमों की विवेचना करेगी। किसी का भी नाम एसपी क्राइम की लिखित अनुमति के बाद ही मुकदमे में बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्दोष को छेडे़ंगे नहीं तथा दोषियों को छोडे़ंगे नहीं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शहर काजी से कहा कि वह पांच सदस्यीय टीम बनाएं ताकि उनसे भी साझा  किया जाये।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवारों को दें 
शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि सभी आमजन शहर में अमन, चैन कायम करने में सहयोग करें। जिन व्यक्तियों की मृत्यु गत शुक्रवार की घटना में हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवार वालों को दी जाए।

नायब शहर काजी जैनुस राशिद्दीन ने कहा कि मेरठ की फिजा को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। समाचार पत्र से जुडे़ लोग भी रिपोर्टिंग व प्रकाशन में संयम बरतें। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि जुमे का दिन मुबारक दिन होता है। ऐसे में सभी अमन, चैन कायम रखें। 

ये लोग रहे मौजूद
एडीएम प्रशासन राम चन्द्र, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, कॉमरेड शरीफ  अहमद, अबरारूद्दीन, अबाद मंसूरी, शाहिद अब्बासी, अधिवक्ता एजाज अहमद आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed