फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Villagers were keeping guard for drones, took out enmity on this pretext, cut farmer with sharp weapon

Meerut: ड्रोन के लिए पहरा दे रहे थे ग्रामीण, इसी बहाने निकाल ली रंजिश, किसान को धारदार हथियारों से काटा

Mon, 04 Aug 2025 11:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 AM IST
सार

चंदसारा गांव में पिंटू त्यागी पर कुछ ग्रामीणों ने हमला किया। पिंटू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Villagers were keeping guard for drones, took out enmity on this pretext, cut farmer with sharp weapon
अस्पताल में भर्ती पिंटू त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर क्षेत्र के चंदसारा गांव में शुक्रवार देर रात ड्रोन के लिए पहरा दे रहे ग्रामीणों ने किसान पिंटू त्यागी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। हमले की वजह रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। घायल को गंभीर हालत में अवध अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पांच नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

चंदसारा गांव निवासी पिंटू त्यागी (37) शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए। बाहर महेंद्र और उसके पुत्र चिंटू, प्रिंस अपने साथी आशू, देवेंद्र व दो अज्ञात फरसे और अन्य धारदार हथियार लिए खड़े थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी अपने पुत्रों और साथियों के साथ ड्रोन के लिए पहरा दे रहा था। पिंटू त्यागी ने उनसे इस तरह हथियार लेकर खड़ा होने का कारण पूछा। पिंटू को अकेला देख आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर, गर्दन, हाथ कमर और पैर पर धारदार हथियार के प्रहार से पिंटू त्यागी गंभीर घायल होकर गिर पड़े।
 
विज्ञापन

परिजनों की कुछ देर में आंख खुली तो पिंटू त्यागी अपने बिस्तर पर नहीं थे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। परिजन बाहर आए तो पिंटू त्यागी को लहूलुहान में पड़ा देखा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। पीड़ित के सिर और शरीर के विभिन्न अंगों पर कई टांके आए हैं। 
 

पिंटू त्यागी के बहनोई कृष्ण त्यागी ने बताया कि महेंद्र पर पिंटू त्यागी के कुछ रुपये उधार थे। इसे लेकर पिछले दिनों दोनों के बीच विवाद हुआ था। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
 

ड्रोन के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक ऑडियो पर विवाद

इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में ड्रोन के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक ऑडियो को लेकर विवाद हो गया। ऑडियो में एक युवक ने अनुसूचित जाति के लोगों पर अश्लील टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। इससे गांव का माहौल गरमा गया। ग्राम प्रधान रुप सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि गांव के कुछ युवाओं ने ड्रोन को खोजो नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है।
आरोप है कि इस ग्रुप में अर्जुन उर्फ शशिकांत शर्मा ने जानबूझकर एक ऑडियो डाल दिया। इस ऑडियो में अनुसूचित जाति के लोगों के बारे में अश्लील टिप्पणी और गाली-गलौज की गई है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया है। इस ग्रुप में अन्य जातियों के लोग भी जुड़े हुए हैं। गांव में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से ऑडियो ग्रुप में डाली है। गांव का माहौल खराब करने की स्थिति बन गई है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed