फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Village Pradhan Richa Singh Invited to KBC Season 18, Shares Village Development Model with Amitabh Bac

यूपी: मेरठ के अम्हेड़ा की ग्राम प्रधान को मिला KBC-18 का मंच, अमिताभ बच्चन से साझा किया गांव का विकास मॉडल

Thu, 08 Oct 2026 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 11:12 AM IST
सार

मेरठ की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को KBC-18 के मंच पर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उत्तर प्रदेश से वह इकलौती ग्राम प्रधान हैं जिन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया। ऋचा सिंह ने अमिताभ बच्चन के साथ गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Meerut Village Pradhan Richa Singh Invited to KBC Season 18, Shares Village Development Model with Amitabh Bac
ग्राम प्रधान ऋचा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के अम्हेड़ा आदिपुर की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को KBC सीजन-18 के मंच पर अतिथि के रूप में शामिल होने का मौका मिला है। उत्तर प्रदेश से वह इकलौती ग्राम प्रधान हैं जिन्हें केबीसी में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बुधवार रात मुंबई में एपिसोड की शूटिंग हुई। इस दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे ग्राम विकास के कार्यों के बारे में जानकारी ली। एपिसोड का प्रसारण संभवतः अगले सप्ताह किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी समेत चार राज्यों के ग्राम प्रधानों को मिला निमंत्रण
मवाना रोड स्थित रजपुरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले अम्हेड़ा आदिपुर की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को पिछले माह KBC की टीम ने कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी थी। उन्हें बताया गया कि उत्तर प्रदेश से ऋचा सिंह के अलावा राजस्थान, बिहार और बंगाल से एक-एक ग्राम प्रधान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीम ने बताया था कि एपिसोड के बीच में चारों ग्राम प्रधानों को मंच पर बुलाकर होस्ट अमिताभ बच्चन विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। टीम ने ऋचा सिंह को 6 अक्टूबर को मुंबई बुलाया था। वह अपने पति एडवोकेट रॉबिन सिंह सिवाच के साथ मुंबई पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात आठ बजे से दो बजे तक हुई शूटिंग
मुंबई में बुधवार रात आठ बजे से एपिसोड की शूटिंग शुरू हुई, जो देर रात दो बजे तक चली। एपिसोड के बीच में चारों ग्राम प्रधानों को मंच पर बुलाया गया। वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की गई और उनके गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई।

पंचायत सचिवालय और AI लैब की अमिताभ बच्चन से चर्चा
अमिताभ बच्चन ने ऋचा सिंह से अम्हेड़ा आदिपुर में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गांव बनेगा, तभी देश बदलेगा। उन्होंने देश के आगे बढ़ने में ग्राम प्रधानों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

ऋचा सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत सचिवालय, पंचायत लर्निंग सेंटर, AI लैब और पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों पर काम किया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए गांव में 60 स्वयं सहायता समूह संचालित होने की जानकारी भी उन्होंने दी।

गरीब छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग और अन्नपूर्णा भवन
ऋचा सिंह ने बताया कि गरीब छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। वहीं, हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के लिए अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है। विकास कार्यों की जानकारी सुनकर मंच पर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।

पहले भी मिल चुके हैं राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सम्मान
ऋचा सिंह को इससे पहले पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 'यशस्वी प्रधान' और 'श्रेष्ठ प्रधान' का खिताब भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed