{"_id":"62ee350a812f1e503d5c186a","slug":"meerut-video-of-bajrang-dal-workers-assaulting-viral-brahmapuri-inspector-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट का वीडियो वायरल, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट का वीडियो वायरल, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
Sat, 06 Aug 2022 03:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:02 PM IST
सार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में लेनदेन के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसी मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पर हंगामा करने के दौरान इंस्पेक्टर द्वारा लताड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते बजरंग दल कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में लेनदेन के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसी मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया था। इंस्पेक्टर ने फटकार लगाते हुए लात मारकर थाने से भगा दिया था। मारपीट की वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने संज्ञान लेते हुए लाइन हाजिर कर दिया हैं।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी नितिन मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। तीन साल पहले माधवपुरम निवासी कल्लू पुत्र राजू ने नितिन से मिट्टी के बर्तन खरीदे थे। कल्लू पर छह हजार रुपये बकाया रह गए थे। नितिन आए दिन कल्लू से अपने बकाया पैसे मांग रहा था, लेकिन वह हर बार बहाना बनाकर टाल देता था। शुक्रवार रात में नितिन व कल्लू का आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिव्या काकरान के मुकाबले देखकर थमी रहीं धड़कनें, बर्मिंघम से पुरबालियान तक सोने की तरह चमका कांस्य
विज्ञापन
नितिन ने अपने पैसे मांगे तो कल्लू ने उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। घायल ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा और कल्लू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कल्लू को थाने बुलाकर उनके बीच समझौता कराकर छोड़ दिया। इसके बाद नितिन के पक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर के ऑफिस में घुस गए।
इंस्पेक्टर उन्हे लताड़ लगाते हुए ऑफिस से बाहर निकालने लगे। शोर-शराबा होते ही अन्य पुलिसकर्मी भी ऑफिस में पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। हाथापाई करने पर पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को थाने में ही जमकर पीटा। इसके बाद वहां अन्य कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले सिपाही के द्वारा माफी मांगने की जिद पर अड़ गए। देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा।