फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Thirteen deaths and 101 new corona positive cases have found in three days at Meerut

मेरठ में कोरोना हुआ भयावह, तीन दिन में 13 मौत... मिले 101 नए संक्रमित मरीज, लोगों में दहशत

Wed, 17 Jun 2020 10:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jun 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Thirteen deaths and 101 new corona positive cases have found in three days at Meerut
ये कैसे सुधरेंगे, कबाड़ी बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े लोग। इस दौरान नियम तार-तार हो गए। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के बाजार खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मौत के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना से मेरठ में आठ लोगों की मौत हुई है, जो अभी तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। तीन दिन में कोरोना से मेरठ में 13 मौत हो चुकी हैं और संक्रमण के 101 केस मिल चुके हैं। जबकि मंगलवार को मेरठ मंडल के छह जिलों में कोरोना के 146 मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ में 33 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में अब हमें कोरोना से बचने के लिए और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन


मेरठ में मंगलवार को सबसे ज्यादा आठ मौतें हुई हैं। हालांकि इनमें दो मरीज हापुड़ व गाजियाबाद के हैं। लेकिन इनकी मौत तो मेरठ में ही हुई है। रोजाना बन रही नई चेन पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे शहर अनलॉक होता जा रहा है, कोरोना के कदम भी बढ़ते जा रहे हैं। इन तीन दिनों में मेरठ के आठ लोगों की जिंदगी को कोरोना शिकार बना चुका है। मंगलवार को जो 33 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं, उनमें पुलिसकर्मियों से लेकर एंबुलेंस चालक, प्राइवेट कंपनी में कार्य करने वाले और व्यापारी भी हैं। पुलिस लाइन का 28 वर्षीय कांस्टेबल, एक आठ साल की बच्ची, 22 वर्षीय युवती और 25 वर्ष का युवक भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फोटो देखकर तय हुआ रिश्ता, निकाह के बाद घर पहुंची दुल्हन तो घर छोड़कर भागा दूल्हा

एसएसपी कार्यालय में तैनात दंड लिपिक (एसआई) और इनकी 60 वर्षीय मां भी संक्रमित मिली हैं। लिपिक की सिपाही बहन पुलिस लाइन में मास्क बनाने का कार्य करती थी जो तीन दिन पहले संक्रमित मिली थी। मवाना का 24 वर्ष का युवक संक्रमित मिला है। कसेरू बक्सर, रजपुरा चौपला, जिसोरा, मोरना, परीक्षितगढ़ और दिल्ली निवासी अस्थायी जेल के नौ बंदी संक्रमित मिले हैं। मार्केटिंग कंपनी में कार्य करने वाला 32 वर्षीय युवक, एक कंपनी में काम करने वाला 32 वर्षीय, एक अन्य गुरुग्राम से दिल्ली में काम करता है और सरधना निवासी मरीज के संपर्क वाला बताया गया है। खंदावली निवासी 49 वर्षीय किसान, अजय अस्पताल का 32 वर्षीय एंबुलेंस चालक भी संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मेरठ में फिर मिले 33 नए संक्रमित, 700 के पार पहुंचा आंकड़ा, एक दिन में छह मौत

वहीं जाहिदपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति व इसी परिवार की 35 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। जगदंबा हॉस्पिटल का 20 वर्षीय एक और युवक संक्रमित मिला है। प्राइवेट नौकरी करने वाला 20 वर्षीय युवक और बेगम बाग निवासी 36 वर्षीय व्यापारी भी संक्रमित मिला है। सरधना निवासी 23 वर्षीय युवक और इसी परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। सरधना थाने में तैनात महिला सिपाही भी संक्रमित मिली है।

कोरोना से इनकी हुई मौत
60 वर्षीय निवासी रोशनपुर डौरली (सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे)।
52 वर्षीय निवासी किला परीक्षितगढ़। 11 जून को पुष्टि हुई थी।
57 वर्षीय निवासी विकास पुरी, लिसाड़ी गेट 
48 वर्षीय निवासी सराय लाल दास। सोमवार को हुई थी  कोरोना की पुष्टि
55 वर्षीय निवासी जाकिर कॉलोनी 
50 वर्षीय मोहन नगर गाजियाबाद
80 वर्षीय निवासी हापुड़ 
48 वर्षीय महिला निवासी जागृति विहार

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed