फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom left his house when he forcefully married to the bride who was double in age

फोटो देखकर तय हुआ रिश्ता, निकाह के बाद घर पहुंची दुल्हन तो घर छोड़कर भागा दूल्हा

Wed, 17 Jun 2020 12:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
groom left his house when he forcefully married to the bride who was double in age
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के जनपद में मंगलवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां खुद से दोगुनी उम्र की युवती के साथ हुए निकाह से नाखुश युवक बिना किसी को बताए घर छोड़कर चला गया है। परिजनों ने तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी युवक का निकाह पिछले दस जून को मेरठ जनपद के कस्बा सरधना निवासी युवती के साथ हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन घर आई तो दूल्हे समेत सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: खरखौदा की काशीराम काॅलोनी में महिलाओं के बीच सरेआम चले लात-घूंसे, वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दूल्हे से दुल्हन लगभग दोगुनी उम्र की थी, जिसका रिश्ता महज फोटो देखकर तय किया गया था। परिजनों ने बताया कि तभी से युवक इस निकाह से नाखुश था और तलाक लेने की जिद पर अड़ा था। हालांकि परिजन रिश्तेदारी में हुई इस शादी को निबाहने के पक्ष में थे।

परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवक बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

परिजनों ने युवक को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed