फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, The son of officer in Meerut and 11 people have been found corona positive at Bijnor

वरिष्ठ सहायक का बेटा समेत 12 मिले कोरोना पॉजिटिव, डीआईओएस कार्यालय कराया बंद, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 01 Jul 2020 02:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jul 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, The son of officer in Meerut and 11 people have been found corona positive at Bijnor
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। वहीं वरिष्ठ सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी पत्नी का भी सैंपल लिया गया। वहीं बिजनौर जिले में भी 11 पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। अब सैनिटाइज करके 24 घंटे बाद कार्यालय को खोला जाएगा। वहीं मेरठ में अब तक एक हजार के ज्यादा केस मिल चुके हैं। इनमें 675 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब जनपद में 257 सक्रिय केस हैं। इन सभी का शहर के अलग- अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोरोना से मेरठ के 70 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डॉक्टर्स डे पर विशेष: कोरोना काल में डॉक्टरों की कहानी... पढ़िए उनकी जुबानी, आईएमए करेगा योद्धाओं का सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजनौर जनपद में बुधवार को 11 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 299 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 216 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं शहर में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed