फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, One more death from Coronavirus in Meerut city

मेरठ: विधायक रफीक अंसारी के फूफा सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 23 नए पॉजिटिव केस भी मिले

Sun, 10 May 2020 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 May 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, One more death from Coronavirus in Meerut city
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : social media

मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मसाला कारोबारी और दूसरे शहर विधायक रफीक अंसारी के फूफा थे। 

विज्ञापन


मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। पिछले 5 दिन में 7 लोग दम तोड़ चुके हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मसाला कारोबारी सुशील बंसल (65) बुढ़ाना गेट निवासी थे। बुखार होने पर शुक्रवार को घर से ही उनका सैंपल लेकर निजी लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आई जो कोरोना पॉजिटिव थी। जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई और पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने आ रही है तो उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से लेने उनके घर जाती, इससे पहले ही उनकी मौत की सूचना आ गई। कारोबारी के परिवार के आठ लोगों को क्वारंटीन कर कोरोना की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ इस्लामाबाद के 70 वर्षीय अयूब अंसारी की भी मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शहर विधायक रफीक अंसारी के फूफा लगते थे। विधायक रफीक अंसारी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही बरती गई। उन्होंने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। वे खुद भी मेडिकल कॉलेज गए थे। लेकिन उन्हें भी वहां अव्यवस्था दिखी। अयूब के एक बेटे चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ में शनिवार को 21 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मृतक राजेश का इलाज करने वाले फिजिशियन भी कोरोना पॉजिटिव निकले। अब जनपद में मरीजों की संख्या 230 हो गई है। जबकि कानपुर में भर्ती मरीज को मिला दिया जाए तो संख्या 231 हो गई है। इनमें 65 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दो की मौत आज यानी शनिवार को हुई है।

उधर, शामली जनपद में भी दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह दोनों पिछले दिनों सब्जी मंडी में संक्रमित मिले एक सब्जी व्यापारी के परिवार के नजदीकी सदस्य हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। हालांकि सब्जी व्यापारियों के कुछ परिजनों की रिपोर्ट शनिवार सुबह को निगेटिव आई थी। इसके अलावा कुछ बचे हुए परिजन और संपर्क वालों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सीएमओ संजय भटनागर और एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: आरोपों के घेरे में मेरठ मेडिकल, मरीज ने बयां किया दर्द, बोला- ना डॉक्टर आते, ना मिल रही दवाई

इससे पहले मेरठ में शुक्रवार को भाजपा नेता सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। पिछले चार-पांच दिनों के भीतर जहां कोरोना के 80 से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं पांच संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

सोमवार को भी एक युवक की मौत हो गई थी
मेरठ मेडिकल कॉलेज में बिजनौर के एक चिकित्सक की मौत के बाद सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।

मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया था कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed