{"_id":"5ee38b208ebc3e42b050f4d2","slug":"meerut-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-eighteen-new-corona-positive-cases-has-been-found-in-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आज मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 582, अब तक 45 लोग गंवा चुके जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आज मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 582, अब तक 45 लोग गंवा चुके जान
Fri, 12 Jun 2020 07:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें रोडवेज की भैंसाली डिपो में तैनात यातायात निरीक्षक, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और सिसौली पीएचसी का स्वीपर शामिल हैं। वहीं आज दिन में कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ में कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 582 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 417 कोरोना के मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेरठ में वर्तमान में 122 सक्रिय केस हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद मेरठ में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/