{"_id":"6071dd848ebc3ef10744e611","slug":"meerut-uproar-over-womans-death-in-private-hospital-nurse-accused-of-undergoing-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, नर्स से ऑपरेशन कराने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, नर्स से ऑपरेशन कराने का आरोप
Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रसव के लिए पहुंची महिला का ऑपरेशन नर्स से ही करवा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को शबनम पत्नी तौसीफ निवासी रटौल बागपत को हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह शबनम की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आपरेशन के समय लापरवाही बरती गई। नर्स से ऑपरेशन करा दिया गया। इसके चलते शबनम की जान चली गई। आरोप है कि डायल 112 पुलिस ने भी अस्पताल प्रबंधन के पक्ष में बोलते उन्हें फटकार लगाई और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शबनम के शव को लेकर चले गए। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।