{"_id":"63a03b365781ee5f61522cad","slug":"meerut-uproar-over-the-allotment-of-government-cheap-shop-two-parties-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरकारी राशन की दुकान के आंवटंन को लेकर हंगामा, आपस में भिड़े दो पक्ष, एक-दूजे पर फेंकी कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरकारी राशन की दुकान के आंवटंन को लेकर हंगामा, आपस में भिड़े दो पक्ष, एक-दूजे पर फेंकी कुर्सियां
Mon, 19 Dec 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Dec 2022 03:52 PM IST
सार
दौराला के लोईया गांव में सरकारी राशन की दुकान के आवंटन के दौरान दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और एक दूजे पर कुर्सियां फेंकी।
विज्ञापन
जमकर चलीं कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौराला के लोईया गांव में सरकारी राशन की दुकान के आंवटंन को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी के बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
गांव निवासी इशरत अली पर गांव के सरकारी राशन की दुकान थी, जो निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को दौराला ब्लॉक से सेक्टर प्रभारी महक सिंह, एडीओ एजी राजेंद्र और सचिव अनिल सरकारी राशन की दुकान का आवंटन कराने के लिए चुनाव कराने पहुंचे। गांव निवासी मशरूफ और प्रियंका ने सरकारी राशन की दुकान को लेकर आवेदन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News: सरधना पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, 'पठान' के गाने का विरोध जारी
विज्ञापन
चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर दो वर्ग के लोगों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बात गाली गलौज तक जा पहुंची। इसके बाद दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। गाली- गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चलीं।
मामला दो समुदाय का होने के चलते अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।