फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News: सरधना पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, 'पठान' के गाने का विरोध जारी

Mon, 19 Dec 2022 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Dec 2022 06:10 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है घने कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है सुबह 9:00 बजे तक भी लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। पठान फिल्म के गाने को लेकर बिजनौर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Meerut news live: fog decreased visibility, firing in showroom in meerut
शाहरुख खान का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:01 PM, 19-Dec-2022
दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में एसओजी ने खंगाले होटल

सुल्तानपुर के थाने में तैनात रहे दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में एसओजी सुल्लानपुर की टीम ने नगर के सभी होटलों को खंगाला। वहां रजिस्टर चेक कर इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने में 14 जुलाई को एक महिला कांस्टेबल ने थाने के निरीक्षक बागपत निवासी नीशू तोमर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से इंस्पेक्टर नीशू तोमर फरार चल रहा है।

उधर, इसी मामले में नीशू तोमर के परिजनों ने न्यायालय में एक वाद दायर कर पुलिस पर नीशू तोमर को गायब करने का आरोप लगाया गया हैं। बताया गया कि आरोपी नीशू तोमर की भोपा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सुल्तानपुर को लगाया गया है। एसओजी की एक टीम दरोगा उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले में डेरा डाले हुए है।

इसी टीम ने 10 दिन पूर्व आरोपी की तलाश में भोपा क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की थी। लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर नहीं मिला था। सोमवार को इस टीम ने नगर के सभी होटलों में सर्च अभियान चलाया। सभी होटलों में पहुंची टीम ने वहां रजिस्टर चेक किए कि कहीं अब से पूर्व आरोपी इंस्पेक्टर किसी होटल में ठहरा तो नहीं था। टीम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
05:58 PM, 19-Dec-2022
विवाहिता का शव बरामदे के कुंडे में लटका मिला

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल निवासी आशु कश्यप शुक्रताल में ही गैस एजेंसी पर काम करता है। उसके परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी प्रियंका अकेली थी।

वहीं सोमवार दोपहर को प्रियंका (23) का शव मकान के बरामदे में लोहे के कुंडे में लटका मिला। किसी काम से पड़ोस की महिला जब वहां गई तो उसने प्रियंका का शव कुंडे से लटका देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिस पर ग्राम प्रधान ने यह सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद खेतों में काम करने गए प्रियंका के ससुराल वाले भी आ गए। मृतक विवाहिता का मायका उत्तराखंड के गांव चंद्पुरी थाना खानपुर में है। वहीं मृतका के पिता अतर सिंह लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर प्रियंका के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लालच में प्रियंका की हत्या कर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
05:02 PM, 19-Dec-2022

बागपत से लापता छात्र का पांच दिन बाद भी नहीं सुराग

बागपत के फखरपुर से गुरुवार 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा ग्रामीण सोनवीर सिंह का छह वर्षीय पुत्र शौर्य लापता हो गया। बालक के बाबा जगबीर सिंह ने तभी थाना पुलिस को शौर्य के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी है।

लापता हुए बालक शौर्य का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बालक के बारे में सूचना देने वाले को 50000 की नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। कहा की बालक के बारे में सूचना देने वाले का नाम पता भी गोपनीय रखा जाएगा। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीमें लापता बालक की तलाश में जुटी है।
05:01 PM, 19-Dec-2022

सहारनपुर में आरपीएफ बैरक की दीवार से टकराई कार, लगा जाम

सहारनपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैरक की दीवार से कार टकरा गई। इससे दीवार गिर गई। जबकि कार भी आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां पर जाम लग गया।

सोमवार को करीब दोपहर एक बजे कोर्ट पुल से खलासी लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पर आरपीएफ बैरक की दीवार से कार टकरा गई। यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। गनीमत यह रही कि दीवार के पास कोई नहीं था। इससे खलासी लाइन की तरफ वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग रही। जाम लगने से राहगीरों को निकलने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। होमगार्ड बुलाकर जाम को खुलवाया गया। बाद में कार स्वामी द्वारा दीवार बनवाने पर समझौता हो गया।
04:31 PM, 19-Dec-2022

छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा

आरोपी प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया। मामला क्षेत्र के एक गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल है, जहां पर कक्षा 10 की नाबालिक छात्रा ने 10 दिसंबर को थाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस प्रधानाचार्य की तलाश में थी। थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया और आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
04:05 PM, 19-Dec-2022

संदिग्ध व्यक्तियों ने दंत चिकित्सक के आवार पर की पूछताछ, दहशत

चिकित्सक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल में दंत चिकित्सक के आवास पर दो संदिग्ध व्यक्ति पहुंचे तथा दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उनकी मां घर पर अकेली थी। सूचना पर दंत चिकित्सक घर पहुंचकर पूछताछ की तो दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने खुद को दिल्ली इंटेलिजेंस से बताया।

चिकित्सक डॉ. अभिषेक जैन ने घर पहुंच कर दोनों से जानकारी मांगी तो दोनों ने बताया कि किसी रोगी ने उनके खिलाफ शिकायत की है, जिसकी जांच के लिए आए थे। इस पर चिकित्सक ने कहा कि आप सीधे घर कैसे आए आपको क्लिनिक पर आना चाहिए था। पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध व्यक्ति वहां से चले गए। वहीं चिकित्सक के परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 19-Dec-2022

सरधना में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चुनाव के दौरान दो वर्ग भिड़े

मेरठ के दौराला क्षेत्र के लोईया गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आंवटंन को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी के बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। 

गांव निवासी इशरत अली पर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। जो, निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को दौराला ब्लॉक से सेक्टर प्रभारी महक सिंह, एडीओ एजी राजेंद्र और सचिव अनिल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन कराने के लिए चुनाव कराने पहुंचे। गांव निवासी मशरूफ और प्रियंका ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर आवेदन किया। चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर दो वर्ग के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके, बाद दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। मामला दो समुदाय का होने के चलते अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
02:55 PM, 19-Dec-2022

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत 

सहारनपुर में रविवार देर रात रामपुर मनिहारान थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जिसकी पहचान न हो सकी।

दिल्ली हाइवे पर गांव जन्धेडा समसपुर व खटकाहेड़ी के बीच रविवार की बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान न हो सकी।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रविवार की बीती देर रात थानाक्षेत्र के ग्राम जन्धेडा व खटकाहेड़ी के बीच दिल्ली रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 60 वर्ष की किसी अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर शव को विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। व्यक्ति की कोई भी पहचान न हो सकी है।
02:40 PM, 19-Dec-2022

विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गाने को लेकर किया प्रदर्शन

शाहरुख खान का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गीत के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान का पुतला फूंका और एसडीएम को  ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू महासंघ के शुभम ग्रोवर और पंडित अमित कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत होने  पर नारेबाजी करते हुए  प्रदर्शन किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Bijnor: विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गाने को लेकर किया प्रदर्शन, शाहरुख खान का पुतला फूंका
02:06 PM, 19-Dec-2022

बांग्लादेश के अधिकारियों ने किया कलक्ट्रेट का दौरा

बांग्लादेश के प्रसाशनिक सेवा के अधिकारियों का 39 सदस्य प्रतिनिधि मंडल सोमवार सुबह मेरठ पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट का दौरा किया। इसके बाद 39 सदस्य प्रतिनिधि मंडल सरधना तहसील पहुंचा। इस दौरान बांग्लादेश के प्रशाशनिक अधिकारियों ने तहसील कार्यालय में होने वाले कार्यों की रूपरेखा जानी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed