फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar over not given entry in college for super TeT examination

मेरठ: सुपर टेट परीक्षा में एंट्री ना मिलने पर हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी का आरोप

Sun, 17 Oct 2021 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Oct 2021 11:49 AM IST
सार

टीचर बनने के लिए सुपर टेट की परीक्षा देने मेरठ में कंकरखेड़ा के गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे अभ्यार्थियों की ओरिजिनल मार्कशीट न होने के कारण उनको एंट्री नहीं दी गई। 
 छात्राओं ने इस दौरान कॉलेज प्रंबंधन पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut: Uproar over not given entry in college for super TeT examination
कॉलेज के गेट के बाहर खड़े परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश नहीं दिए जाने पर सुपर टेट (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि ओरिजनल मार्कशीट नहीं होने की बात कहते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं दिया। आरोप है कि इस दौरान परीक्षा देने आई छात्राओं से बदसलूकी भी की गई। अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। 

विज्ञापन


टीचर बनने के लिए सुपर टेट की परीक्षा देने कंकरखेड़ा के गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे अभ्यार्थियों की ओरिजिनल मार्कशीट न होने के कारण उनको एंट्री नहीं दी गई। कुछ अभ्यर्थियों ने मोबाइल पर ही मार्कशीट दिखाई तो स्कूल प्रबंधन ने ओरिजनल मार्कशीट होने की बात कहते हुए एंट्री नहीं दी। बताया गया कि कई अभ्यर्थियों ने ओरिजिनल मार्कशीट भी परिजनों से मंगलवा ली, इसके बाद भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसे लेकर उन्होंने गेट पर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किल्लत: मेरठवासियों को आज से नहीं मिलेगा गंगाजल, इन स्थानों पर रहेगी पानी की भारी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य से भी एंट्री देने की बात कही, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई और उनके साथ बदसलूकी भी की गई।  छात्राओं का आरोप है कि 10:15 बजे भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई जबकि वहां से थोड़ी दूरी पर ही स्थित एक अन्य स्कूल में भी ऐसी समस्या थी लेकिन वहां के प्रबंधन ने उन्हें एंट्री दे दी। 


एग्जाम देने के लिए गाजियाबाद से नीलम, दिल्ली से प्रेरणा शर्मा, मोदीनगर से मीनाक्षी वर्मा, मुजफ्फरनगर से सोनम आदि आई थीं, जिन्हें एंट्री लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें एंट्री नहीं दी।

हंगामे के बावजूद भी वह काफी देर तक गेट पर ही खड़ी रहीं लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मुख्य गेट बंद कर दिया। छात्राओं ने गुहार भी लगाई कि उनकी नौकरी का सवाल है उन्हें एंट्री दे दी जाए, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए एंट्री नहीं दी गई। इस पर परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed