फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar in medical college by angry students over beating by doctors

Meerut: डाक्टरों की पिटाई से नाराज छात्रों का मेडिकल कॉलेज में हंगामा, नारेबाजी

Sat, 25 Feb 2023 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Feb 2023 03:02 PM IST
सार

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल के छात्रों ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut: Uproar in medical college by angry students over beating by doctors
हंगामा करते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल के छात्रों ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। गेट पर धरना दिया। बाद में अधिकारियों के समझाने और मारपीट के आरोपी चिकित्सकों माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


बुधवार को रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे तकनीशियन के दो छात्रों का आरोप था कि उनके साथ दो चिकित्सकों ने मारपीट की है। इसके बाद से वह विरोध कर रहे हैं। दो दिन से सिर्फ एक्सरे टेक्नीशियन विरोध कर रहे थे, लेकिन शनिवार को सारे पैरामेडिकल स्टाफ जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। धरना दिया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शीतगृह में मौत का मंजर: धमाके के बाद मची चीख-पुकार, मलबे में दम तोड़ गईं सात जिंदगियां
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी में हो रही जांचों के दौरान इन छात्रों से कार्य में सहयोग लिया जाता है। इस कारण एक्सरे और सीटी स्कैन आदि सेवाएं समय पर देने में स्टाफ को परेशानी हुई। 


छात्रों का आरोप था कि बुधवार देर रात कानपुर निवासी अक्षत चौहान और प्रतापगढ़ निवासी रत्नेश कुमार एक्सरे रूम में थे। इस दौरान एक्सरे मशीन खराब हो गई। एक एक्सरे रिपोर्ट को लेकर एक महिला डाक्टर को कुछ गलतफहमी हो गई। कुछ देर बाद दो अन्य डाक्टर आए और बिना वजह उनसे मारपीट कर दी।

उनकी मांग थी कि डाक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए, मगर शनिवार को माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य डा. ज्ञानेश्वर टांक ने कहा कि छात्रों को समझकर शांत कराया दिया है। बाद में सभी कक्षाओं में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed