{"_id":"6a468c745b7c60891409ae6e","slug":"meerut-upca-under-16-zonal-matches-to-begin-at-bhamashah-cricket-ground-tomorrow-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भामाशाह क्रिकेट मैदान में कल से होगा यूपीसीए का अंडर-16 जोनल मैच, जुटेंगे कई जिलों के क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भामाशाह क्रिकेट मैदान में कल से होगा यूपीसीए का अंडर-16 जोनल मैच, जुटेंगे कई जिलों के क्रिकेटर
Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
सार
मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के क्रिकेटर भामाशाह पार्क में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चयनकर्ता यहां मौजूद रहेंगे और यूपीसीए की ओर से कानपुर में लगाए जाने वाले कैंप के लिए करीब 100 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
भामाशाह पार्क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार से भामाशाह पार्क क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय इंटर जोनल मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद क्षेत्र से काफी संख्या में क्रिकेटर भाग लेंगे। यूपीसीए की ओर चयनित चयनकर्ता यहां मैच कराएंगे और खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे। इसके बाद यूपीसीए की ओर से कानपुर में लगाए जाने वाले कैंप के लिए 60 या 100 से अधिक क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। कैंप के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए होगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से जल्द ही इस सत्र में भी विजय मर्चेंट ट्रॉफी की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए यूपीसीए की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपीसीए की ओर से जिला ट्रायल के बाद अंडर-16 के जोनल ट्रायल का भी आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में अंडर-16 के जोनल ट्रायल तीन से पांच जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। यूपीसीए में पंजीकृत खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चयनकर्ता यहां तीन दिन मौजूद रहेंगे और जोनल ट्रायल में टीमों को ए, बी, सी आदि क्रम में बांटकर यहां मैच का आयोजन कराएंगे। इस दौरान क्रिकेटरों की गई बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, कीपिंग समेत अन्य प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। शुक्रवार से ही मैच का आयोजन होगा।
हालांकि बारिश इस ट्रायल में बाधा डाल सकती है लेकिन यहां मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से भी जोन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। तीनों दिनों में काफी संख्या में यहां खिलाड़ियों के एकत्र होने की उम्मीद है।

जोनल ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन यूपीसीए की ओर से कानपुर में लगने वाले मुख्य ट्रायल के लिए होगा। यहां से 60 से अधिक या 100 क्रिकेटरों का चयन फाइनल कैंप के लिए किया जा सकता है। उसके बाद फाइनल कैंप में ही उत्तर प्रदेश की अंडर-16 की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फाइनल कैंप में प्रदेश के सभी जोन से चुनकर आए खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्य चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर आगे के लिए चयन होगा।
मेरठ से काफी क्रिकेटर यूपी के लिए खेल रहे
मेरठ से कई क्रिकेटर जैसे प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा आदि ने भारतीय टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा यूपी के लिए मेरठ से समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, विनीत पंवार, दिव्यांश राजपूत, शुभम मिश्रा, अंकुर शर्मा, अंकित राजपूत काफी संख्या में खिलाड़ी सीनियर टीम तक में खेल रहे हैं। अंडर-23 के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इन सभी क्रिकेटरों ने यूपी के लिए अंडर-16 खेलकर की अपनी शुरुआत की। अंडर-16 में बीसीसीआई की ओर से विजय मर्चेंट ट्रॉफी कराई जाती है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करती है और जो खिलाड़ी इसमें अच्छा प्रदर्शन करता है, वह आगे तक यूपी के लिए खेलने की उम्मीद लगाए रखता है। यहां तक कि मेरठ की कई महिला क्रिकेट भी यूपी के लिए अंडर-16 में खेल चुकी हैं।
ये भी देखें...
प्रेमी युगल के शव मिले: मौत से पहले सैम ने आस्था को लगाया था गले, खून से सने कपड़े; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत