फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI

Meerut: AI से दोगुनी होगी किसानों की आय, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया दावा, ये बोले जयंत चौधरी

Tue, 08 Jul 2025 09:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम Meerut: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किसानों को बताया आय बढ़ाने का फार्मूला, एआई की लेनी होगी मदद, ये बोले जयंत
Meerut: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किसानों को बताया आय बढ़ाने का फार्मूला, एआई की लेनी होगी मदद, ये बोले जयंत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Jul 2025 09:20 PM IST
सार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में उत्तर प्रदेश के पहले एग्रीटेक इन्नोवेशन हब का लोकार्पण किया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने किसानों से कहा कि खेती में अब तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन
Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
कार्यक्रम में पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के किसानों को देश के प्रधानमंत्री ने आज डिजिटल युग प्रदान किया है। आईआईटी रोपड़ को यह जिम्मेदारी मिली है और वह इसे बखूबी निभा रहा है। एआई का जब खेतों में इस्तेमाल होगा तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा। फसल बर्बाद नहीं होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। कौन सी खाद का इस्तेमाल कब करना है और किस बीमारी पर कौन से कीटनाशक का उपयोग करना है, यह जानकारी अब समय से मिल सकेगी। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में उत्तर प्रदेश का पहला एग्रीटेक इन्नोवेशन हब का लोकार्पण करने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

 

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
फीता काटकर किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेती के लिए बड़ा प्रदेश है। यहां अधिकांश लोग खेती करते हैं। गन्ना और आलू की खेती के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश शासन ने लखनऊ में सीड्स पार्क का नाम चौधरी चरण सिंह रखने का निर्णय लिया है। यूपीए सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। मोदी सरकार ने फिर से प्रयास शुरू किया और 2014 में 250 करोड़ की एथनॉल खरीदी जा रही है। अब तक 40 हजार करोड़ की खरीद की जा चुकी है। गन्ना, आलू, गेहूं, चावल, पराली से एथनॉल बनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
उत्पादों की ली जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
सरदार पटेल और चरण सिंह को सही श्रद्धांजलि तभी होगी, जब किसान की आय दोगुनी होगी। कांग्रेस सरकार ने कोई कर्ज नहीं उतारा है। भारत में खाद्यान्न को पूरा करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में एग्री स्टार्टअप बढ़ेगा, किसानों के लिए साधन बढ़ें, किसानों की प्रगति हो, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष व कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आईआईटी रोपड़ अब किसानों के बीच जा रही है और इसके लिए ही मेरठ आई है।आज भारत का नौजवान मेहनत कर रहा है। लैब को खेत में ले जा रहे हैं। किसान उद्यमी बन सकता है। नई तकनीक किसानों के बीच पहुंच रही है। मेरठ के लोग क्रांतिकारी है। 238 गन्ना प्रजाति में बीमारी आ गई है। किसान समूह बनाए और बाजार में व्यापार करने आए। स्व: चरण सिंह के पीछे किसान चले, यह एक विश्वास है। 
प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को आर्टिफिशल के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उनके लिए नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। किसान अब यह पता कर सकेंगे कि कब बारिश होगी और जलवायु कैसी है। 

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि देश कृषि प्रधान है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए काम किया। आज किसानों के लिए चुनौती है। पश्चिम का किसान अग्रणी अगर है, तो कृषि विवि का योगदान है। कुलपति प्रो. केके सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया जा रहे है। किसी तकनीक नवाचार केंद्र की साझेदारी शिक्षा अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में प्रेरणादायक साबित होगा। इस दौरान 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेरणा व धन्यवाद प्रस्ताव डीन कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी डॉ. जयवीर यादव ने किया।

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
रालोद नेता सुनील रोहटा ने अतिथियों को भेंट किया हल। - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी रोपड़ ने किसान सुनील रोहटा को दी नई तकनीक 
कृषि विवि के गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी रोपड़ के निदेशक राजीव आहुजा ने सोयल टेस्टिंग डिवाइस और अन्य तकनीक को किसान के रूप में रालोद नेता सुनील रोहटा को भेंट की। जिससे वह किसानों को इस तकनीक के माध्यम से जागरूक कर सकें। इसके अलावा सुनील रोहटा ने कार्यक्रम में आए मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जयंत सिंह, सूर्य प्रताप शाही, अनिल कुमार, रोपड आईआईटी के निदेशक राजीव आहुजा को हल भेंट कर सम्मानित किया। 

 

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
मंच पर मौजूद नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
विकसित भारत बनाने में कृषि का अहम योगदान
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के निदेशक राजीव आहूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे फूड सिक्योरिटी को भी बढ़ावा मिल रहा है। एग्रीकल्चर स्टार्टअप की मांग काफी बढ़ रही है। इस क्षेत्र में काफी युवा आगे आ रहे हैं।
 

Meerut: Union Education Minister told farmers the formula to increase income, have to take help of AI
आम की दावत का लिया मजा। - फोटो : अमर उजाला
आम की दावत में शामिल हुए पदाधिकारी
कृषि विवि में कार्यक्रम के बाद मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चौधरी जयंत सिंह, सूर्यप्रताप शाही, सुनील रोहटा पावली स्थित आम के बाग में पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने आम की दावत का लुत्फ उठाया। कहा कि हाल ही में लखनऊ में आम महोत्सव का समापन किया गया है, जिसमें कृषि विवि की आम की प्रजातियों की मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की। उन्होंने किसानों को बागवानी के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि बागवानी में भी अच्छी आय है।
 

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सीसीएस विवि की कुलपति संगीता शुक्ला, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, शिवकुमार राणा, अंकुर मुखिया अजय भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, कुलदीप उज्जवल, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अजय तोमर, सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, वीएन शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed