{"_id":"699ec980204153fbc5061733","slug":"meerut-uncle-and-nephew-returning-after-wedding-shopping-died-in-an-accident-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शादी की शॉपिंग करके लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, गिने-चुने लोगों के साथ मुजफ्फरनगर गई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शादी की शॉपिंग करके लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, गिने-चुने लोगों के साथ मुजफ्फरनगर गई बरात
Wed, 25 Feb 2026 03:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:36 PM IST
सार
भगवानपुर गांव में मोंटी की बरात बुधवार को मुजफ्फरनगर जारी थी। परिवार के ही राहुल और विकास शॉपिंग करके बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
राहुल और विकास की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लावड़ में शादी की खरीददारी करके लौट रहे चाचा-भतीजे की मंगलवार देर रात भगवानपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को परिवार में एक बरात जानी थी, लेकिन इस अनहोनी ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इसके बावजूद परिवार ने हिम्मत जुटाकर चुनिंदा लोगों के साथ बरात को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गांव निवासी राहुल (35) और उनका भतीजा विकास (30) मंगलवार को बाइक पर सवार होकर लावड़ में कपड़ों की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी भगवानपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर खून से लथपथ पड़े दोनों को देखकर राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को मोदीपुरम स्थित अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशियों का माहौल मातम में बदला
राहुल और विकास की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, घर में कोहराम मच गया। परिवार में खुशियों का माहौल था, क्योंकि विकास के भतीजे मोंटी की बरात बुधवार को मुजफ्फरनगर जानी थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक आई इस दुखद खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार और रिश्तेदारों के लिए यह एक ऐसा सदमा था, जिससे उबरना मुश्किल था।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मोंटी की बरात में केवल चुनिंदा लोगों को ही शामिल किया गया, जिन्होंने दुख की घड़ी में भी परिवार का साथ निभाया और बरात को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।