फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two youths were gang-raping for six years, upset woman asked for death

मेरठ: छह साल से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे दो युवक, परेशान महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 09 Aug 2024 06:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

एक महिला ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसका कहना है कि दो युवक छह साल से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं। वह परेशान हो गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Two youths were gang-raping for six years, upset woman asked for death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर छह साल से सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परेशान महिला ने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन



 

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में महिला ने कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। गांव का ही एक युवक रामपुर मुड तहसील हसनपुर जिला अमरोहा निवासी अपने दोस्त के साथ छह साल पहले उसके पति को शराब पिलाने के बहाने ले गया। नशे में धुत होने पर पति को दोनों घर लेकर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। तभी से दोनों आरोपी उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए उसे एक दिन सरधना तहसील बुला लिया और धमकी देते हुए जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराकर उसकी नौ लाख की संपत्ति हड़प ली। विरोध करने पर आरोपी उसे व बच्चों को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले में दौराला थाना व मेरठ में उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को महिला ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महिला आयोग, पुलिस महानिरीक्षक, कमिश्नर मेरठ मंडल, जिलाधिकारी आदि को डाक से पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed