Meerut News : आंधी में गिरा यूनिपोल, दो लोग नीचे दबकर हुए घायल, एक की हालत गंभीर
Meerut News : मंगलवार शाम को आई आंधी में यूनिपोल गिर गया। इसके नीचे दबकर दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा नाले वाले रास्ते पर मंगलवार शाम आई आंधी में यूनिपोल गिर गया। जिसके नीचे दबकर बाइक सवार व साइकिल सवार दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने शिकायत करने की बात कही है।
मवाना रोड पर नाले किनारे कसेरूखेड़ा के लिए रास्ता जाता है। रास्ता शुरू होते ही कई बड़े-बड़े यूनिपोल जर्जर हालत में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम आंधी आई तो कई क्विंटल वजनी यूनिपोल भर-भराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे बाइक व साइकिल सवार दो लोग दब गए। मौके से गुजर रहे कसेरूखेड़ा निवासी स्पोर्ट्स ऐसेसीरीज कंपनी संचालक सोमपाल प्रजापति, अमित और यश ने यूनिपोल के नीचे घुसकर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और ऑटो की मदद से डिवाइडर रोड स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर गंगानगर एसओ दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम
पुलिस ने बताया कि घायलों में कसेरूखेड़ा निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय जितेंद्र भाटी पुत्र रामवीर सिंह और आजाद नगर निवासी 43 वर्षीय श्रीभगवान पुत्र राधेश्याम हैं। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र भाटी की इंचौली में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है और मूल रूप से मवाना के कुंडा गांव निवासी है।
यह भी पढ़ें: वर्दी की हनक: दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना, गुस्साए कर्मी ने थाने की विद्युत सप्लाई काटी
वहीं, साइकिल सवार श्रीभगवान सिक्योरिटी गार्ड है। श्रीभगवान की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, लोगों ने पुलिस से शिकायत की सड़क किनारे दर्जनों अवैध यूनिपोल लगे हुए हैं। जो हादसों का कारण बने हैं। घटना के बाद पुलिस ने होर्डिंग को कटवाकर सड़क से हटवाया। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।