{"_id":"64a6c06c67a5be343a022324","slug":"meerut-two-girls-died-due-to-drowning-in-mundali-and-shocked-in-families-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा गमों का पहाड़: दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम, रो-रोकर है बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा गमों का पहाड़: दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम, रो-रोकर है बुरा हाल
Thu, 06 Jul 2023 06:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:54 PM IST
सार
UP News : मेरठ में मुंडाली क्षेत्र के लौटी गांव में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तालाब में डूबकर मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी में अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियां पानी में डूब गईं। दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी निवासी राहिल की 11 वर्षीय बेटी अक्षा के पड़ोस में ही पुरानी आरा मशीन का कोई गड्ढा था। बरसात के कारण उसमें जलभराव हो गया, जहां अक्षा उस गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घंटों तक जब अक्षा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। वहीं, खोजबीन के दौरान वह मृत अवस्था में गड्ढे में मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मामला भी लौटी गांव का ही है। यहां से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खेतों से जगह-जगह से मिट्टी उठाई जा रही है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात में उन खेतों में जलभराव हो गया। जिसमें गांव लौटी की ही शमशाद की 13 वर्षीय बेटी निशा अन्य बच्चों के साथ नहाने चली गई, जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं पर पुलिस मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला