फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two Friends Killed as Bike Crashes into Parked Truck, Driver Flees the Spot

Meerut: गंगा स्नान से लौट रहे दोस्तों की मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, चालक वाहन समेत फरार

Tue, 16 Jun 2026 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jun 2026 02:26 PM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दादरी फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Two Friends Killed as Bike Crashes into Parked Truck, Driver Flees the Spot
मृतक सत्यजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी ओवरब्रिज के पास मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा
मुरादनगर निवासी अनिता पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका देवर सत्यजीत (24) मूल रूप से गाजीपुर जिले के पैगंबरपुर चलाकपुर गांव का रहने वाला था और वर्तमान में उनके पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


सोमवार को वह अपने मित्र विकास राणा (25) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। देर रात दोनों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दादरी ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेता की यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा, 13.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क, छात्रवृत्ति से जुड़ा मामला

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मिले बैग में रखे प्लेकार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बाइक चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक और उसके चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवारों में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गंगा स्नान कर लौट रहे दो दोस्तों की एक साथ मौत से परिजन और परिचित गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed