फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields

Meerut: रोडवेज बस से कुचलकर दो दोस्तों की मौत... दोनों को घसीटते हुए खेत में जा घुसी गाड़ी; जाम और हुआ हंगामा

Wed, 04 Dec 2024 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

दोनों दोस्तों की मौत होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगा दिया। मुआवजे के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields
दोस्तों को टक्कर मारकर खेत में घुसी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथवाड़ी-किनौनी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस ने आकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields
वाहनों को अड़ाकर बंद कर दिया रास्ता। - फोटो : अमर उजाला

गांव रसूलपुर जाहिद निवासी आकाश (22) पुत्र राजवीर और उसका दोस्त गफ्फार (32) पुत्र बंदे निवासी कल्याणपुर मजदूरी पर टेंट लगाने का काम करते हैं। बुधवार को बाइक पर सवार दोनों किसी शादी में काम करने जा रहे थे। जैसे ही कैथवाड़ी स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर किनौनी की ओर मुड़े, तभी किनौनी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही यूपी रोडवेज की बस यूपी 17 एटीएस 8592 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को कुचलती हुई बस काफी दूर तक घसीट कर खेत में जा घुसी। बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चकनाचूर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields
मौके पर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों और ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की कोशिश करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर हादसे की सूचना पाकर भीड़ जुट गई। वहां से गुजर रहे बाइक सवार को रोडवेज बस चालक समझकर भीड़ ने पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बाद में कई थानों की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझाया। जिला पंचायत सदस्य मितन जाटव भी आए गए और उचित मुआवजे व कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार बघेल ने बताया कि रोडवेज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Meerut: Two friends died after being crushed by a roadways bus... Dragging both of them, it entered the fields
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक स्थिति
आकाश अविवाहित था। उससे बड़ा एक भाई शादीशुदा है। वहीं गफ्फार चार भाइयों में सबसे छोटा था और शादीशुदा था। उसकी दो लड़की और एक लड़का है। तीनों बच्चे छोटे है। उसके बच्चों का लालन पालन करने वाला भी कोई नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed