फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, two crore loan taken on the name of hospital case field against 14 including bank manager

यूपी: अस्पताल के नाम पर लिया 2 करोड़ का लोन, बैंक मैनेजर समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 02 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut, two crore loan taken on the name of hospital case field against 14 including bank manager
बैंक फ्रॉड

यूपी के मेरठ में  फर्जी दस्तावेज तैयार कर भाग्यश्री अस्पताल के नाम से दो करोड़ रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है। अस्पताल की डायरेक्टर ने अपने पति और इलाहाबाद बैंक की विवि शाखा के मैनेजर सहित 14 पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मेडिकल थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री अस्पताल की मालिक अंजुल त्यागी का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके अस्पताल के नाम से दो करोड़ रुपये का लोन लिया गया है। सारी प्रक्रिया इलाहाबाद बैंक की यूनिवर्सिटी शाखा में हुई। लोन का पता लगने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। 

विज्ञापन

जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को अंजुल त्यागी के पति पंकज त्यागी, इलाहाबाद बैंक की यूनिवर्सिटी शाखा के प्रबंधक मुकेश कपूर, अकाउंटेंट गुरमीत सिंह, अंजिम, प्रिंस पाराशर, अश्वनी, संजीव जैन, दीपशिखा, विक्की, वर्णिका, शशी, अभिषेक, विकास शर्मा और बैंक के फील्ड ऑफिसर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed