{"_id":"66af451359ffc5bb7805c007","slug":"meerut-two-cows-fell-into-a-20-feet-deep-pit-cow-protectors-saved-one-the-other-died-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरीं दो गाय, गो रक्षकों ने एक को बचाया, दूसरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरीं दो गाय, गो रक्षकों ने एक को बचाया, दूसरी की मौत
Sun, 04 Aug 2024 03:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:49 PM IST
सार
एमईएस कालोनी में 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर वेस्ट एंड रोड स्थित एमईएस कालोनी में रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे लोगों ने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में दो गायें पड़ी देखीं। एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी अधमरी अवस्था में थी। क्षेत्र के गोरक्षक युवाओं ने खुद ही रेस्क्यू शुरू कर दिया। सदर थाने के इंस्पेक्टर भी पुलिसकर्मियों के साथ आ गए। क्रेन की सहायता से करीब एक घंटे के प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित निकाला जा सका। इसके बाद गाय को रोटी खिलाई गई। कुछ देर बाद गाय की हालत ठीक हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी गाय को निकालकर पास ही दफना दिया गया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह का कहना है कि दोनों गायों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। एक को ही बचाया जा सका। इस दौरान गोरक्षक योगेश ठाकुर, रजत वालिया, सौरभ यादव, रोहित धानक, अमन राजपूत, केशव, मिलन, रितिक बचाव कार्य में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन