{"_id":"671bbf7bea60c0a29a0ea5b0","slug":"meerut-two-coaches-of-the-train-derailed-pulled-by-another-engine-rail-route-disrupted-for-three-hours-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला, तीन घंटे बाधित रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला, तीन घंटे बाधित रहा रेल मार्ग
Fri, 25 Oct 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:27 PM IST
सार
इस हादसे से दिल्ली सहारनपुर अप लाइन का रेल संचालन बाधित हो गया। इसी दौरान यहां पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस को कॉशन देकर सिटी स्टेशन से कैंट स्टेशन तक डाउन लाइन पर चलाया गया।
विज्ञापन
पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पार्सल यान ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण तीन घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग प्रभावित हुआ। अप लाइन की ट्रेनों को डाउन लाइन से कॉशन देकर निकाला गया। रेलवे के अधिकारियों ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास करते रेलवे कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 9:30 बजे लाइन नंबर एक से रेलवे का पार्सल यान ट्रेन लूप लाइन बदलकर धुलाई वाली लाइन पर जा रहा था। शंटिंग के दौरान अचानक इंजन के पीछे की दूसरे नंबर की बोगी के पहिये पटरी से उतर गए। इसके साथ ही दूसरी बोगी भी पटरी से खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास करते रेलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे से रेल अधिकारियों में हड़कंच मच गया। पूरी ट्रेन लाइन नंबर एक से लेकर लाइन नंबर चार तक पहुंच गई थी, जिससे रेल संचालन बाधित हो गया।
डिब्बों को पटरी पर लाने में जुटे रेलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे के अधिकारियों ने दूसरी ओर से दूसरा इंजन लगाकर आधी ट्रेन को वापस खींचकर डाउन लाइन को क्लियर किया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे से दिल्ली सहारनपुर अप लाइन का रेल संचालन बाधित हो गया। इसी दौरान यहां पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस को कॉशन देकर सिटी स्टेशन से कैंट स्टेशन तक डाउन लाइन पर चलाया गया। इसके बाद दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर सुपरफास्ट को भी अप लाइन के बजाय डाउन लाइन से निकाला गया।
कार्य में जुटे रेलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्कत के बाद करीब 12:30 बजे उतरी बोगियों को ट्रैक पर रखवाया गया। इसके बाद ट्रेन को खींचकर धुलाई यार्ड पर ले जाया गया। तीन घंटे बाद अप लाइन पर यातायात संचालन हुआ। एडीआरएम दीपेंद्र कुमार और आरपीएफ के सीओ एसएस गबरियाल ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।