फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two burqa-clad women entered the house pretending to be relatives, know how looted cash and jewelery

Meerut: रिश्तेदार बताकर घर में घुसीं बुर्के वाली दो महिलाएं, जानें कैसे लूट ले गईं नौ लाख के नगदी-जेवर

Tue, 03 Sep 2024 09:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Sep 2024 09:38 PM IST
सार

बुर्का पहने दो महिलाएं घर में आईं और बुजुर्ग महिला को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद माल समेटकर फरार हाे गईं।

विज्ञापन
Meerut: Two burqa-clad women entered the house pretending to be relatives, know how looted cash and jewelery
तीन चाय बनाई थीं, एक कप (गोले में) में नशीला पदार्थ मिला दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में रिश्तेदार बन फल लेकर पहुंची बुर्कानशीं दो महिलाओं ने मंडी चमारान में मंगलवार को कपड़ा व्यापारी समीर की मां मुनव्वर (50) की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। मुनव्वर बेहोश हो गईं और आरोपी महिलाएं घर से साढ़े चार लाख की नकदी और लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण लूट ले गईं। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 

Meerut: Two burqa-clad women entered the house pretending to be relatives, know how looted cash and jewelery
मंडी चमारान में पूरा घर खंगाल दिया। - फोटो : अमर उजाला
मंडी चमारान निवासी समीर ने बताया कि वह अशोक की लाट पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर में उनकी मां मुनव्वर अकेलीं थीं। करीब एक बजे बुर्का पहने दो महिलाएं घर में आईं। आरोपी महिलाओं ने मुनव्वर से कहा कि वह उनकी सास की रिश्तेदार हैं। महिलाओं ने साथ लाए फल मुनव्वर को दे दिए। आरोपी महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की। मुनव्वर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Two burqa-clad women entered the house pretending to be relatives, know how looted cash and jewelery
घटना की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर में मुनव्वर आरोपी महिलाओं को रिश्तेदार समझकर उनके लिए चाय बनाकर ले आईं। तभी एक महिला ने पीने के लिए पानी मांगा। मुनव्वर जब पानी लेने गईं तो आरोपी महिलाओं ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद मुनव्वर बेहोश हो गई। आरोपी महिलाएं मुनव्वर के पैरों से पाजेब व अलमारी में रखे नौ लाख के नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गईं। 2:40 पर जब समीर घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा लगा हुआ था और उनकी मां बेहोश थीं। साढ़े तीन बजे के करीब मुनव्वर को होश आया। हालांकि देर रात तक उनकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी।
 
विज्ञापन

चाय के कप में मिली आलपिन
मौके पर मिले एक चाय के कप में आलपिन मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी महिलाओं ने आलपिन के जरिये ही मुनव्वर की चाय में नशीला पदार्थ मिलाया है। व्यापारी के घर पर सीसीटीवी नहीं लगे। गली व आसपास के सीसीटीवी खंगालकर पुलिस महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन आरोपी महिलाओं के बुर्का पहनने के कारण फुटेज से उनकी पहचान होना मुश्किल है। हालंकि पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed