फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two arrested for demanding extortion from factory owner, uproar by family members for recovery of kidn

Meerut:फैक्टरी मालिक से रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार, अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए परिजनों का हंगामा

Thu, 14 Dec 2023 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 04:06 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा रोड पर सरस्वती विहार के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं लिसाड़ीगेट में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप गाया है।

विज्ञापन
Meerut: Two arrested for demanding extortion from factory owner, uproar by family members for recovery of kidn
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के रोहटा रोड पर सरस्वती विहार के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। राहगीरों व आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन मृतक युवक की कोई शनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि देर शाम को कॉलोनीवासियों व राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहटा रोड पर कूड़ा बीनने का काम करता था और नशे का आदि था। पुलिस का कहना है कि तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक से रंगदारी मांगने में दो 
जानी थाना क्षेत्र में ट्रैकसूट बनाने वाली कंपनी के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने भावनपुर निवासी इंद्र और अंकित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक शीलकुंज कॉलोनी में रजत भूटानी परिवार के संग रहते हैं। उनकी ट्रैकसूट बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में भावनपुर के इंद्र और अंकित कपड़े की सप्लाई देने आते थे। मंगलवार को फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड सोम को एक पत्र मिला। जिसमें लिखा था कि फैक्टरी के स्वामी एक करोड़ रुपए दें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। पत्र के आधार पर रंगदारी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इंद्र और अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। 
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि इंद्र और अंकित ने बताया कि उन्हें लगा था कि पत्र डालकर रजत भूटानी से रकम वसूल लेंगे इसलिए सुरक्षा गार्ड के पास ही पत्र को फेंका गया था।

हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो की सीज
सरधना के सरूरपुर थाना पुलिस ने पांचली बुजुर्ग निवासी युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है। जिस पर योगी सेवक लिखा है। हूटर बजाने पर पुलिस ने जांच करते हुए गाड़ी को रोक लिया। खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले नीरज शर्मा की हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को बुधवार देर रात हर्रा पुलिस ने सीज कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि उक्त गाड़ी के बारे में पांचली बुजुर्ग निवासी नीरज शर्मा का नाम प्रकाश में आया है। बताया गया है कि नीरज शर्मा खुद को योगी सेवक और मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं। पुलिस का कहना है कि कस्बा हर्रा निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने संदिग्ध गतिविधि में गाड़ी खड़ी होने की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने चौकी भिजवा दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि स्कॉर्पियो की वैधता समाप्त हो चुकी है। दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सीज करा दिया गया है। गाड़ी मालिक की जानकारी की जा रही है।

अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए परिजनों का हंगामा
परतापुर क्षेत्र से लगभग 20 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए बुधवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

पुलिस के मुताबिक शताब्दी नगर सेक्टर 4 बी निवासी योगेशपाल अपने परिजनों के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। योगेश ने बताया कि उसकी बहन स्वाति बीती 24 नवंबर की दोपहर डॉक्टर के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी। इसके बाद से वह लापता है। उसने परतापुर थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ दिन पहले किशोरी के अपहरण के मामले में केसरगंज स्थित एक धार्मिक स्थल में रहने वाले व्यक्ति का नाम सामने आया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से उसकी बहन का कोई सुराग नहीं मिला है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है। 

महिला से ससुराल वालों की मारपीट
लिसाड़ीगेट के शौकीन गार्डन के रहने वाले सानिया की शादी हुमायूं नगर निवासी आसिफ से हुई थी। सानिया थाने में जेठ जिठानी के खिलाफ तररीर देते हुए बताया कि पति आसिफ काम के सिलसिले में बाहर गए थे। वह मायके में चली गई थी। लौटने पर जेठ व जेठानी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। लाठी डंडों से पीटा। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed