फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two accused of Paramjeet murder case arrested in encounter in Hastinapur, seven accused are named

Meerut: हस्तिनापुर में परमजीत हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सात आरोपी हैं नामदर्ज

Mon, 07 Apr 2025 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर थानाक्षेत्र में परमजीत हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दाैरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Meerut: Two accused of Paramjeet murder case arrested in encounter in Hastinapur, seven accused are named
मुठभेड़ में घायलआरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में परमजीत हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गांव लतीफपुर में 2 अप्रैल को पिछले तीन वर्षों से चली आ रही चुनावी रंजिश को लेकर गांव के बाहर बैठे परमजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उसका साथी गुरमुख भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब पांच बजे थाना पुलिस ने परमजीत हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों को किशोरपुर जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रजबहा में मिला लापता उद्यमी का शव, बेरहमी से मारपीट के बाद पेट में गोली मारकर की हत्या, सामने आई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई मुठभेड़ के एक पुलिस कांस्टेबल हाथ में गोली लगीं है। जिसमें वह मामूली रूप से घायल है। मुठभेड़ में घायल बदमाश फोता सिंह व बलबीर सिंह उर्फ छंगा निवासी किशनपुर है। जिनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त प्लैटिना बाइक तथा दो अवैध असलाह बरामद किया है। घायल होने के बाद पुलिस हत्यारोपियो को इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

परमजीत की हत्या के मामले में मृतक के भाई साजन सिंह ने प्रभु सिंह‚ बलबीर सिंह छग्गा‚ फौता सिंह‚ हैप्पी सिंह‚ दिलदार सिंह‚ सतनाम सिंह‚ दर्शन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने प्रभु सिंह को रविवार को जेल भेज दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: Meerut: 10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार, जल्द शताब्दीनगर से फर्राटा भरेगी नमो भारत, ‘जर्नी प्लानर’ बनेगा मददगार

अब इस मामले में पुलिस ने बलबीर सिंह छग्गा‚ फौता सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अभी हत्या के मामले में नाम दर्ज आरोपी हैप्पी सिंह‚ दिलदार सिंह‚ सतनाम सिंह‚ दर्शन सिंह फरार है। जिंदगी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम में लगाई गई है। 

उधर परमजीत की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed