फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two Accused Arrested in Salim Deewana Murder Case, One Injured in Police Encounter

हिस्ट्रीशीटर सलीम दीवाना हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Tue, 16 Sep 2025 10:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 16 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

मेरठ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ दीवाना हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों वाजिद उर्फ भूरा और उवैस को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में वाजिद के पैर में गोली लगी। पुलिस तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Two Accused Arrested in Salim Deewana Murder Case, One Injured in Police Encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ दीवाना हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, 30 जुलाई की शाम लोहियानगर के हुमायूंनगर निवासी सलीम उर्फ दीवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब वह कोर्ट से तारीख भुगतकर बाइक से लौट रहा था। मृतक के भाई उस्मान की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। तब से आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2025: RLD का अकेले मैदान में उतरने का एलान, BJP में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात किला रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में वांछित वाजिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। गोली लगने से वह घायल हो गया। वाजिद लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लखीपुर का रहने वाला है। उसके पास से 32 बोर का पिस्टौल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी उवैस से मिलने जा रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर किदवईनगर निवासी उवैस को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी रंजिश और मुकदमों की बाजी के चलते सलीम दीवाना की हत्या की थी।

अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed