फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tug of war in RLD, Trilok Tyagi accused of insulting SC officials, answers sought

Meerut: रालोद में कुछ तो गड़बड़ है, उजागर हुई अंदरूनी कलह, गंभीर आरोपों पर त्रिलोक त्यागी से मांगा जवाब

Wed, 11 Jun 2025 02:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी पर आरोप लगा है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें अपमानित किया। त्यागी को पत्र भेज कर जवाब मांगा गया है। यह मामला जयंत चौधरी तक भी पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Tug of war in RLD, Trilok Tyagi accused of insulting SC officials, answers sought
जयंत चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों में भी खींचतान चल रही है। रालोद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी पर अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अपमानित करने के आरोप लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केपी चौधरी ने त्यागी को पत्र भेज कर 14 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान और केंद्रीय कार्यकारिणी से त्रिलोक त्यागी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह पत्र राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव केपी चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी को भेजे पत्र में बताया कि 27 मई को मथुरा में पार्टी का सम्मेलन था। आरोप है कि त्रिलोक त्यागी ने इस सम्मेलन में प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील को मंच पर नहीं बैठाया, उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनका अपमान किया। राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी को भी मंच पर नहीं बैठाया। डॉ. सुशील को अपना संबोधन करने से भी रोकने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि पूर्व विधायक विनोद हरित ने भी कई बार त्रिलोक त्यागी द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार पर आपत्ति दर्ज की है। पूर्व आईपीएस ओपी सागर ने भी त्यागी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। इनके अलावा राष्ट्रीय सचिव महेश आर्य ने भी उनकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की है।
 
विज्ञापन

केपी चौधरी ने पत्र में त्रिलोक त्यागी से सात दिनों में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और केंद्रीय कार्यकारिणी को भी पत्र भेज कर त्यागी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। 
 

इस संबंध में रालोद के वरिष्ठ नेता एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी का कहना है कि केपी चौधरी का पत्र मिला है। मैं भी मथुरा सम्मेलन में गया था, देरी से पहुंचा तो मंच के सामने जहां जगह मिली, वहां बैठ गया। मेरा कोई अपमान नहीं हुआ है। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, तो इस पत्र को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। जो भी शिकायत है, उसका मिल बैठकर समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed