फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Train escaped from accident, and one cow and bull died

यूपी: होने से टला बड़ा रेल हादसा, गाय- सांड की मौत से अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Train escaped from accident, and one cow and bull died
ट्रेन हादसा होने से टला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार शाम मटौर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही डीएम पैसेंजर ट्रेन के सामने गायों का झुंड आ जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। इस दौरान ट्रेन से टकराकर एक गाय और एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गया। चालक ने ट्रेन रोककर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन

 
यहा हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही डीएम पैसेंजर जब मटौर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो अचानक से ट्रेन के सामने गायों का झुंड आ गया। चालक ने ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक एक गाय और एक सांड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि एक गोवंश ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गया। 
विज्ञापन


वहीं मामले की सूचना चालक ने तुरंत रेलवे के अफसरों को दी। घटना के बाद हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को पावली स्टेशन पर और एक मालगाड़ी को दौराला स्टेशन पर रोका गया, जबकि डीएम पैसेंजर मौके पर ही खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने मशक्कत कर इंजन में फंसे गोवंश को निकलवाया और पास ही मिट्टी में दबाया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा ट्रैक पर रेलयातायात बाधित रहा, जबकि दूसरे ट्रैक पर यातायात सुचारू चलता रहा। अगर चालक ब्रेक न मारता तो रेलवे ट्रेक पर बड़ा हादसा हो सकता था। जंगल में ट्रेन रुकने से यात्रियों की भी सांसे अटक गई।  

धीमी थी ट्रेन, तेज होती तो हो जाता हादसा
मोदीपुरम में दौराला रेलवे स्टेशन से ट्रेन चली थी। जब तक ट्रेन ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी। दौराला के बाद मटौर भी रेलवे फाटक था, धीमे धीमे ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी, तभी सामने गायों का झुंड आ गया और चालक ने ब्रेक ले लिए, ट्रेन अगर तेज होती और ब्रेक लगते तो ट्रेन पलट भी सकती थी, रफ्तार धीमी होने के कारण हादसा होने से बच गया।  

गांवों में बढ़ रहे हैं आवारा पशु  
गांवों में आवारा पशु बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हो रहे हैं कि गांवों में पशुओं का झुंड का झुंड आ जाता है। बुधवार को भी पशुओं के झुंड के कारण रेल हादसा होते-होते बचा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार यह पशु ट्रैक पर पहुंच चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed