{"_id":"6942924ac26bc505fa027e76","slug":"meerut-tragedy-kv-student-killed-after-being-run-over-by-bus-near-bhainsali-bus-stand-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भैसाली अड्डे पर दर्दनाक हादसा, स्कूल जाती छात्रा अक्सा को बस ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भैसाली अड्डे पर दर्दनाक हादसा, स्कूल जाती छात्रा अक्सा को बस ने कुचला, मौके पर मौत
Wed, 17 Dec 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:52 PM IST
सार
मेरठ के भैसाली बस अड्डे के सामने स्कूटी से स्कूल जा रही कक्षा 11 की छात्रा अक्सा को रोडवेज बस ने कुचल दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया।
विज्ञापन
छात्रा को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के भैसाली बस अड्डे के सामने मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन की कक्षा 11 की छात्रा अक्सा (17) की मौत हो गई। वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
बस अड्डे के गेट से निकलते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अक्सा भैसाली बस अड्डे के पास पहुंची थी। सड़क किनारे एक टूरिस्ट बस खड़ी थी, जिसके पास से निकलते समय बस अड्डे के गेट नंबर दो से तेज गति से रोडवेज बस बाहर निकली। अचानक बस देखकर अक्सा घबरा गई और स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसी दौरान बस का पिछला पहिया उसके पेट के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कभी चयन न होने पर छोड़ना चाहते थे क्रिकेट, आज 14.20 करोड़ में IPL स्टार बने प्रशांतवीर
विज्ञापन
चालक बस लेकर फरार
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों के शोर मचाने पर पास खड़ा टूरिस्ट बस चालक भी वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अक्सा को सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
सूचना मिलने पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एस.के. सक्सेना, शिक्षक और परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव घर ले गए। शाम को छात्रा को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान करने में जुटी है।

परिवार में पसरा मातम
मृतका के पिता आसिफ कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं और ब्रह्मपुरी के ईडन गार्डन कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी तनु, बेटियां अक्सा और अनाया तथा पांच महीने का बेटा है। पिता रोते हुए बोले-सुबह बेटी को स्कूल जाते देखा था, नहीं पता था कि आखिरी बार देख रहे हैं।
अधिकारी बनना चाहती थी अक्सा
पिता ने बताया कि अक्सा पढ़ाई में बेहद होशियार थी और अधिकारी बनना चाहती थी। उसकी असमय मौत से स्कूल स्टाफ और सहपाठी गहरे सदमे में हैं।