फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Took photos of a young man and a girl traveling in a car, then kidnapped them and looted the car

Meerut: कार में घूम रहे युवक-युवती के फोटो खींचे, अगवा कर कार लूटी, युवक को बाहर फेंक युवती के साथ ये किया...

Wed, 25 Dec 2024 12:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Dec 2024 12:39 PM IST
सार

आरोपियों ने युवक से दस हजार रुपये भी लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Took photos of a young man and a girl traveling in a car, then kidnapped them and looted the car
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला मित्र के साथ गंगानगर क्षेत्र में रविवार को कार में घूम रहे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कार्तिक गर्ग से चार आरोपियों ने कार व दस हजार रुपये लूट लिए। आरोपी ने युवक और युवती को पकड़कर उनके फोटो खींचे। इसके बाद युवती को छोड़ दिया और युवक को कार में बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने गंगानगर में जिम चलाने वाले युवक समेत चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ईव्ज चौराहा निवासी कार्तिक गर्ग विद्या नॉलेज पार्क में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 22 दिसंबर को वह अपनी कार में महिला मित्र के साथ गंगानगर के बहसूमा रोड पर घूम रहा था। तभी वहां से गुजर रहे चार आरोपियों ने दोनों को देखा और मोबाइल से उनके फोटो खींच लिए। छात्रा को वहां से भेजने के बाद आरोपियों ने कार्तिक से रुपये की मांग की। कार्तिक ने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। इस पर भी आरोपी नहीं माने। कार्तिक ने और रुपये देने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल छीन लिया और कार में बंधक बनाकर बहसूमा की तरफ ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहसूमा के जंगल में कार्तिक को फेंककर फरार हो गए। कार्तिक अपनी कार के पीछे भाग तो कुछ दूरी पर उसे अपना मोबाइल पड़ा मिला। घटना के बाद कार्तिक ने फोन करके अपने दोस्त आयुष को बुलाया। इसके बाद दोनों भावनपुर थाने पहुंच गए। पुलिस को बताया कि दोनों दोस्त बीएनजी स्कूल के सामने डिवाइडर रोड पर खड़े थे। तभी दोनों दोस्तों के साथ वारदात की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि कार्तिक अपने दोस्त नहीं, बल्कि महिला मित्र के साथ था। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हापुड़ का रहने वाला है और गंगानगर में जिम चलाता है। जबकि उसके साथी सहारनपुर और मेरठ के रहने वाले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
 

युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूटा

कंकरखेड़ा में सरधना रोड अशोक नगर की रहने वाली रिंकी कुमारी रविवार को बेगमबाग के पास से गुजर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। सीओ कैंट प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed