{"_id":"67fb57eb556b5961690451a1","slug":"meerut-three-youths-were-crushed-by-a-vehicle-on-the-highway-the-youth-died-the-collision-was-so-severe-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे पर तीन युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त, मुड़कर गोल शेप में हो गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे पर तीन युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त, मुड़कर गोल शेप में हो गई बाइक
Sun, 13 Apr 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:51 AM IST
सार
मोदीपुरम क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। इंचौली निवासी अनिकेत (25) की मौत हो गई, जबकि पत्ता मोहल्ला निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अनिकेत बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली देहरादून हाईवे पर अपाचे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर एक युवक इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बिसोला निवासी अनिकेत (25) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पल्लवपुरम पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। दिल्ली देहरादून हाईवे पर पल्हेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही अपाचे बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक को अनिकेत चल रहा था। जबकि उसके दो साथी पत्ता मोहल्ला सदर बाजार निवासी क़ासिम और आदिल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को अपने साथ ले गए, जबकि मृतक के परिजनों में अनिकेत का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक मुड़कर गोल शेप में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, दो युवक घायल हो गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन की तलाश के लिये आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।