फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three miscreants caught in the robbery of Kargil martyr's wife, the robbery was done to buy a pistol

Meerut: कारगिल शहीद की पत्नी से लूट में तीन बदमाश पकड़े, पिस्टल खरीदने के लिए की वारदात, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
सार

किठौर रोड पर पेट्रोल पंप संचालिका कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी और पेट्रोल पंप संचालिका से 30 हजार रुपये की लूट पिस्टल खरीदने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
Meerut: Three miscreants caught in the robbery of Kargil martyr's wife, the robbery was done to buy a pistol
पकड़े गए तीनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में किठौर रोड पर पेट्रोल पंप संचालिका कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी और पेट्रोल पंप संचालिका से 30 हजार रुपये की लूट पिस्टल खरीदने के लिए की गई थी। पुलिस ने क्षेत्र में  लूटपाट करने वाले दीपक, विपुल और विक्रांत नाम के तीन बदमाशों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। गिरोह ने 15 अगस्त को रजवाड़ा फार्म हाउस के पास पदमावती उर्फ गुड्डी से भी कुंडल लूटा था।
विज्ञापन

गंगानगर का बदमाश विक्रांत चौधरी काम मांगने के बहाने पेट्रोल पंप पर कई बार गया। इसी दौरान आरोपी ने राजी देवी के कैश लेकर आने जाने और सोने के कुंडल पहनने की जानकारी हासिल कर वारदात की साजिश रची। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों के 40 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों तक पहुंची। बदमाशों से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचे और 15,400 रुपये बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षितगढ़ में किठौर रोड पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने वारदात हुई थी। कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी से नौ सितंबर की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार की नकदी से भरा पर्स लूट लिया था। पुलिस की जांच में दीपक निवासी गांव कैली रामपुर थाना परीक्षितगढ़ मेरठ, विपुल निवासी गांव खानपुर थाना बाबरी जनपद शामली, वरुण निवासी किठौर मेरठ और विक्रांत चौधरी निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगानगर मेरठ के नाम प्रकाश में आए। वरुण को पुलिस तलाश रही है।
 
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान विक्रांत ने बताया कि सभी आरोपी मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पिस्टल खरीदने के लिए उसे दीपक को 45 हजार रुपये देने थे। इसके लिए उसने विपुल और दीपक के साथ 15 अगस्त की सुबह महिला से कुंडल लूटा था। कुंडल उन्होंने 6,700 रुपये में बेचा था। काम की तलाश में कई बार वह किठौर रोड पर डबल सिंह पेट्रोल पंप पर गया था, लेकिन उसे काम नहीं मिला।
 

दो दिन रेकी कर की वारदात
पेट्रोल पंप कर्मियों से बातचीत में पता चला कि प्रतिदिन एक से सवा लाख रुपये की बिक्री होती है। उसने देखा कि पेट्रोल पंप मालकिन बुजुर्ग है और रोजाना बिक्री से प्राप्त रकम सुबह पेट्रोल पंप पर लेकर आती है। बैंक खुलने पर रुपये जमा किए जाते हैं। दो दिन रेकी करने के बाद उन्होंने महिला से पर्स लूटा था। इसमें 30 हजार रुपये मिले थे। विपुल ने बताया कि वह और दीपक साथ में किठौर में पढ़े हैं और वरुण के साथ एक कंपनी में काम किया है। विक्रांत के साथ गंगानगर में किराये में वह रहता है।
 

पति की निशानी बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी वीर नारी
बाइक सवार बदमाशों ने पहले राजी देवी के कुंडल लूटने की कोशिश की थी। लेकिन राजी देवी पति के शहीद होने से पहले उपहार स्वरूप दिए गए कुंडल बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी। लेकिन बदमाश राजी देवी की गर्दन में लटका नोटों से भरा बैग छीनकर ले जाने में कामयाब हो गए थे। वारदात के बाद फरार होते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed