फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three, including military jawans on duty at RVC center, committed suicide

आत्महत्या : मेरठ में आरवीसी सेंटर में ड्यूटी पर तैनात सैन्य जवान सहित तीन ने जान दी

Fri, 14 May 2021 01:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 May 2021 01:08 AM IST
सार

आरवीसी सेंटर मेरठ में तैनात उधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इंसास से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं क्षेत्र में एक महिला व एक बुर्जुग ने भी खुदकुशी  कर ली।

विज्ञापन
Meerut: Three, including military jawans on duty at RVC center, committed suicide
meerut cantt, army - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ  कैंट क्षेत्र, दौराला और मोदीपुरम क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सैन्य जवान सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। दौराला में पति से विवाद के बाद महिला ने और मोदीपुरम में पत्नी से विवाद के चलते बुजुर्ग व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। इनमें सैन्य जवान दो दिन पहले ही काशीपुर से दो दिन की छुट्टी काटकर लौटा था। उसने इंसास ने खुद को गोली मारी। पुलिस ने इस मामले सहित अन्य घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट सेना में जवान थे।  फिलहाल उनकी पोस्टिंग मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर में थी। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र दो दिन पहले ही अपने घर से छुट्टी काट कर लौटे थे। गुरुवार को एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि सैन्य जवान ने इंसास से खुद को गोली मार ली। जानकारी लगने पर आर्मी अफसर और लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


देवेंद्र को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और इंसास कब्जे में ली। आत्महत्या की जांच आर्मी के सीनियर अधिकारी भी कर रहे हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि आर्मी अफसरों और परिजनों से बातचीत के बाद ही इस घटना के कारणों के बारे में कुछ जानकारी मिल पाएगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला फंदे पर लटकी
दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव में एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। चार साल पहले ही उनका प्रेम विवाह हुआ था। समौली गांव निवासी सागर टेंपो चालक है।

टेंपो में सफर के दौरान ही सागर का सविता से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। परिजनों की नाराजगी के कारण दोनों ने दौराला की दौलतराम कॉलोनी में देवेंद्र का मकान किराये पर ले लिया। वर्तमान में वे दो बच्चों के साथ रह रहे थे।

बुधवार देर रात सागर और सविता में किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुरुवार सुबह सागर टेंपो लेकर घर से चला गया। इसके बाद सविता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सविता का शव फंदे पर लटका देख लोगों ने सागर को सूचना दी। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

पत्नी से विवाद के बाद बुजुर्ग ने लगा ली फांसी
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग राकेश सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के कमरे में वह पंखे से लटके मिले। निजी चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

एकता नगर निवासी राकेश सिंह वर्ष 2009 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हो गए थे। फिलहाल राकेश अंसल टॉउन में गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार को राकेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार सुबह राकेश की पत्नी कमरे में पहुंची और चाय पीने के लिए कहा।

इस पर राकेश ने थोड़ी देर में चाय पीने के लिए आने की बात कहीं। काफी देर तक भी जब राकेश बाहर नहीं आए तो पत्नी दोबारा कमरे में पहुंची। यहां पत्नी ने राकेश को पंखे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े।

परिजनों ने आनन फानन में राकेश को नीचे  उतारा और निजी चिकित्सक के यहां राकेश को लेकर गए। लेकिन, चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed