फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three Collectorate employees beat up an airstrip employee, know what action the DM took

Meerut: कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों ने आईएएस के रिश्तेदार को पीटा, जानें डीएम ने क्या की कार्रवाई

Thu, 19 Sep 2024 12:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 12:40 AM IST
सार

परतापुर हवाई पट्टी के कर्मचारी अनिल कुमार से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई। डीएम ने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए जांच बैठा दी है।  

विज्ञापन
Meerut: Three Collectorate employees beat up an airstrip employee, know what action the DM took
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों ने परतापुर हवाई पट्टी के कर्मचारी अनिल कुमार से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की। पीड़ित कर्मचारी कलक्ट्रेट में अटैच है और एक आईएएस अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी तीनों कर्मचारियों नायब नाजिर गौरव पाठक, एसीएम सिविल लाइन के पेशकार ईशांत और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उदयभान सिंह का तबादला कर जांच बैठा दी है। मामले की जांच एडीएम प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरियाणा की मधु कालोनी चिट्टा मंदिर रोड यमुनानगर जगाधरी निवासी अनिल कुमार परतापुर हवाई पट्टी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कलक्ट्रेट नजारत अनुभाग में कार्यरत नायब नाजिर गौरव पाठक ने करीब 15 दिन पूर्व अनिल कुमार से वेतन बनाने को लेकर गालीगलौज की थी, जिसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट को दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण रंजिश रखते हुए 13 सितंबर को अनिल कुमार से नायब नाजिर गौरव पाठक, पेशकार ईशांत और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उदयभान सिंह ने गालीगलौज कर जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर कनिष्ठ लिपिक रंजन सिंह व मनोज कुमार ने उन्हें बचाया। 14 सितंबर को पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। जिसके बाद गौरव पाठक, निशांत व उदयभान पर डीएम दीपक मीणा ने जांच बैठा दी। जांच एडीएम प्रशासन को दी गई है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि तीनों कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इशांत और उदयभान तहसील सरधना और गौरव पाठक को मवाना तहसील भेजा गया है। वहीं ईशांत और गौरव पाठक कलक्ट्रेट मिनस्टि्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed