{"_id":"67d00053c722f23eda08bc93","slug":"meerut-three-brothers-were-taking-holi-bundle-to-aunt-s-house-one-died-in-collision-between-bikes-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बुआ के घर होली की कोथली लेकर जा रहे थे तीन भाई, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बुआ के घर होली की कोथली लेकर जा रहे थे तीन भाई, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
Tue, 11 Mar 2025 02:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:50 PM IST
सार
छोटा मवाना निवासी तीन भाई कुलदीप (30), अर्जुन और कुशल बाइक पर परीक्षितगढ़ में बुआ के घर जा रहे थे। ईंट भट्ठा मोड़ के निकट हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर गांव पूठी ईंट भट्ठा मोड़ पर सोमवार को बाइक सवार छोटा मवाना निवासी तीन सगे भाइयों की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक भाई कुलदीप की मौत हो गई, जबकि दो भाई और दूसरी बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
ग्राम छोटा मवाना निवासी सगे भाई कुलदीप (30), अर्जुन और कुशल बाइक पर सवार होकर सोमवार को परीक्षितगढ़ में बुआ के यहां होली के त्योहार पर कोथली देने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार ईंट भट्ठा मोड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन, कुशल और दूसरी बाइक सवार फारूख व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां से गुजर रही सरकारी एंबुलेंस को रोककर राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने फारुख और सलोनी को हालत गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। कुलदीप की मौत की खबर लगने पर परिजन गमजदा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। कुलदीप शादीशुदा था। उसकी मौत से पत्नी शिवानी, उसके दो वर्ष के बेटे जीवन, मां जगरोशनी के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।