फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'They took me to a hotel in the name of getting a loan, gang-raped me', the married woman cried bitter

Meerut: 'मुझे लोन दिलाने के नाम पर एक होटल में ले गए, सामूहिक दुष्कर्म किया', फूट-फूटकर रोई विवाहिता; एक पकड़ा

Sun, 14 Sep 2025 11:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

बहसूमा निवासी विवाहिता को किसी काम के लिए पैसे की जरूरत थी। गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे फंसाया और होटल में बुलाकर गलत काम किया। पुलिस दूसरी आरोपी की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: 'They took me to a hotel in the name of getting a loan, gang-raped me', the married woman cried bitter
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को मकान पर लोन दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने दुष्यंत और साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी दुष्यंत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साकिब को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसे किसी काम के लिए ऋण की आवश्यकता थी। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव निवासी साकिब ने रामराज निवासी दुष्यंत से कराई। दुष्यंत की रामराज में सुनार की दुकान है। आरोप है कि 31 अगस्त को साकिब और दुष्यंत ने लोन दिलाने के नाम पर उसे बाईपास स्थित होटल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने घटना के बारे में बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी। भयभीत पीड़िता कई दिन तक खामोश रही। शुक्रवार रात हिम्मत कर उसने पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ मवाना संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी साकिब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी तथ्यों की जांच गहनता से की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed