फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There was dispute between the managing committee secretary and the employee in PG College in Mawana

Meerut: पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति सचिव और कर्मचारी के बीच हुई खींचातानी, महिला ने हाथापाई का लगाया आरोप

Fri, 10 Feb 2023 03:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Feb 2023 03:31 PM IST
सार

Meerut News : पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति सचिव और कर्मचारी के बीच जमकर खींचातानी हुई। महिला सचिव का आरोप है कि उसके साथ अवस्था में हाथापाई की गई।

विज्ञापन
Meerut: There was dispute between the managing committee secretary and the employee in PG College in Mawana
कॉलेज में हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के कृषक पीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्रबंध समिति सचिव अर्चना वर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच खींचातानी हो गई। अर्चना वर्मा का कहना है कि जब भी वह कॉलेज जाती हैं तो उक्त चपरासी उनकी वीडियो बनाता है। 

विज्ञापन


आरोप है कि आज भी वह कॉलेज पहुंचीं तो एक चपरासी ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कैमरा छीनने का प्रयास किया तो उनके साथ अवस्था में हाथापाई की गई। वहीं दूसरी ओर चपरासी वीरपाल का कहना है कि प्रबंध समिति का समय समाप्त हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके साथ बाहरी तत्व आकर कॉलेज का माहौल खराब करते हैं। आज भी कुछ बाहरी तत्व कॉलेज में घुसकर कॉलेज का माहौल खराब कर रहे थे। जिस पर प्राचार्य ने उससे मौके पर जाकर देखने को कहा। वह वहां पहुंचा और बाहरी लोगों का वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान अर्चना वर्मा वहां पहुंच गईं और उसका कैमरा छीनने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


चपरासी ने बताया कि अर्चना वर्मा के बेटे ने उस पर किसी हथियार से वार किया, जिससे वह घायल हो गया है। बताया गया कि जिस समय कॉलेज में हंगामा हुआ, उस दौरान बी ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी थी लेकिन, वह भी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed