फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There was a ruckus by saying that it was the effect of divine power, after son, the father also died

Meerut: दैवीय शक्ति का असर बताकर किया था हंगामा, बेटे के बाद पिता की भी मौत, दहशत में बचा हुआ परिवार

Wed, 23 Apr 2025 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Apr 2025 08:13 PM IST
सार

रिठानी निवासी परिवार ने परतापुर तिराहे पर हंगामा किया था। राहगीरों पर कीचड़ उछाला और पत्थर मारे थे। पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बेटे की मौत हो गई थी। मंगलवार को अर्द्धनग्न हालत में पिता का शव पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Meerut: There was a ruckus by saying that it was the effect of divine power, after son, the father also died
ओमप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद पर दैवीय शक्ति का असर बताकर हंगामा करने वाले रिठानी निवासी परिवार के दूसरे सदस्य ओमप्रकाश उर्फ़ टिल्लू की भी मौत हो गई। मंगलवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में ओमप्रकाश ग्रुप टिल्लू का शव पड़ा मिला था। छोटे भाई शंकर ने बुधवार को मृतक की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

Meerut: There was a ruckus by saying that it was the effect of divine power, after son, the father also died
कीचड़ उछालता और पत्थर मारता परिवार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव निवासी एक परिवार ने 12 अप्रैल शनिवार को परतापुर तिराहे पर खुद पर दैवीय शक्ति का असर बताकर हंगामा किया था। मां-बाप, दो बेटों और एक बेटी ने राहगीरों पर कीचड़ उछाला और पत्थर मारे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस खड़ी-खड़ी देख रही थी। गुस्साए लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य अनुज (20) पुत्र ओमप्रकाश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद रिश्तेदारों ने ओमप्रकाश उर्फ़ टिल्लू और दूसरे बेटे अजय को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन

13 अप्रैल को दोनों बाप-बेटे मेडिकल कॉलेज स्टाफ को बिना बताए चले गए थे। इसके बाद अजय घर आ गया था। जबकि परिवार वाले और रिश्तेदार ओमप्रकाश की तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर भावनपुर थाना क्षेत्र में एक शव पड़ा मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बुधवार को शव की पहचान भाई शंकर ने ओमप्रकाश उर्फ टिल्लू के रूप में की। 
 

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिवार के दूसरे सदस्य की मौत से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना है। परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की मांग की। इंस्पेक्टर परतापुर दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed