{"_id":"63dcb4d5581e4f4b55128458","slug":"meerut-the-ssp-has-suspended-two-policemen-including-the-station-in-charge-in-the-case-of-robbery-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डकैती मामले में खाकी पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत दो निलंबित, DGP ने लिया घटना का संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डकैती मामले में खाकी पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत दो निलंबित, DGP ने लिया घटना का संज्ञान
Fri, 03 Feb 2023 12:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:47 PM IST
सार
Meerut News : डकैती मामले में आखिर खाकी पर गाज गिर गई। एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। DGP ने भी इस घटना का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में डकैती के मामले में खाकी पर गाज गिरी है। थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार और हलका प्रभारी विजय पाल सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये था मामला
सरधना थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में किसान सतीश त्यागी और उनके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार और हलका प्रभारी विजय पाल सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। माना गया कि तीन महीने पहले भी हुए प्रयास के बाद पुलिस गंभीरता दिखाती तो तीन दिन पहले हुई वारदात बच सकती थी।
विज्ञापन
बदमाशों ने ऐसे की वारदात
गांव में तीन दिन पहले सतीश त्यागी और उनकी विधवा पुत्रवधू रुक्मणी, पांच साल के पोते और 12 साल की पोती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली थी। जानकारी पर आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण गांव पहुंचे थे। पीड़ित परिवार से बातचीत कर आईजी ने इंस्पेक्टर सरधना और हलका इंचार्ज से तीन महीने पहले डकैती के प्रयास में की गई कार्रवाई के बारे में पूछा, जिस पर दोनों खामोश हो गए। आईजी ने गांव के चौकीदार का नाम पूछा लेकिन, हलका इंचार्ज उनका भी नाम नहीं बता पाए। दरअसल, थाना पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli News: 15 किमी साइकिल चलाकर अचानक कांधला थाने पहुंच गए एसपी, मचा हड़कंप
इस बीच डीजीपी ने भी घटना का संज्ञान ले लिया, जिस कारण एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Suicide: धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा, तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा था दुष्यंत, नहीं मानी मां की भी बात