{"_id":"641d5cec7af759ee0c01d758","slug":"meerut-the-police-is-searching-for-the-dead-bodies-of-children-in-the-canal-and-many-accused-arrested-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ डबल मर्डर केस: नहर में बच्चों के शवों की तलाश जारी, महिला ने प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ डबल मर्डर केस: नहर में बच्चों के शवों की तलाश जारी, महिला ने प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट
Fri, 24 Mar 2023 01:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
मेरठ डबल मर्डर केस : पुलिस की टीम गुरुवार रात से ही नहर में दोनों बच्चों के शवों की तलाश में जुटी है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
नहर में तलाश जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र के दो बच्चों की हत्या का खुलासा तो हो गया लेकिन, अभी तक शव नहीं मिले हैं। पुलिस की टीम गुरुवार से ही तलाश में जुटी है। वहीं शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम भोला की झाल से सरधना के अटेराना पुल पर पहुंची। नहर में दोनों बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चों को मार डाला
देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे सऊद फैजी, निशा बेग, साद, आरिफ, कोसर और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें
विज्ञापन
वहीं गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैं, आधी रात से ही पुलिस गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर
लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब (10) व बेटी कोनेन (6) के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार शाम 7:30 बजे भाई-बहन लापता हो गए थे।