{"_id":"66eaeacea4a1b5c7640d79da","slug":"meerut-the-pit-of-death-took-the-life-of-the-bike-rider-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मौत के गड्ढे ने ले ली बाइक सवार की जान, गड्ढे में पहिया जाते ही उछलकर सिर के बल गिरे मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मौत के गड्ढे ने ले ली बाइक सवार की जान, गड्ढे में पहिया जाते ही उछलकर सिर के बल गिरे मुकेश
Wed, 18 Sep 2024 08:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:30 PM IST
सार
मुकेश शर्मा ने अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। मुकेश की मौत पर पत्नी तनु का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब छह साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
मुकेश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क पर बने गड्ढे ने एक पत्रकार की जान ले ली। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ला पांडेवाला निवासी मुकेश शर्मा (39) पुत्र बृजमोहन शर्मा मवाना में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह मुकेश अपनी बाइक पर सवार होकर लावड़ से घर लौट रहे थे। सब्जी मंडी में हो रहे गहरे गड्ढे में पहिया पड़ जाने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मुकेश एक झटके के साथ हवा में उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद सुभाष सैनी व अन्य लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
पुलिस अपनी जीप मुकेश को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल लेकर पहुंची। देर रात उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। मुकेश की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश शादीशुदा थे और दिसंबर 2018 में मसूरी निवासी तनु से उनकी शादी हुई थी। पत्नी तनु का रो-रोकर बुरा हाल है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
मुकेश के सिर में गंभीर चोट लगी। लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान मुकेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं, अधिकांश लोगों का कहना है कि जिम्मेदारी सड़क की मरम्मत करा देते तो मुकेश हादसे का शिकार नहीं होता।